1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. हनुमान मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, सब हुआ तहस-नहस, लेकिन प्रतिमा को एक खरोंच तक नहीं आई; देखें VIDEO

हनुमान मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, सब हुआ तहस-नहस, लेकिन प्रतिमा को एक खरोंच तक नहीं आई; देखें VIDEO

 Published : Sep 08, 2023 12:52 pm IST,  Updated : Sep 08, 2023 12:53 pm IST

प्रतिमा बिजली से क्षतिग्रस्त नहीं होने पर लोग उसे हनुमान जी का चमत्कार मान रहे हैं। बिजली गिरने से प्रतिमा पर कोई आंच नहीं आना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

hanuman temple- India TV Hindi
आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मंदिर Image Source : INDIA TV

सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना.... हनुमान चालीसा का यह दोहा गुरुवार को हनुमान भक्तों के साथ चरितार्थ हुआ। दरअसल, महाराष्ट्र के धुले जिले के शिरपुर तहसील से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां भोयटी गांव में मौजूद हनुमान जी के मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन मंदिर में मौजूद बजरंगबली की प्रतिमा समेत किसी भी प्रतिमा में एक तक खरोंच तक नहीं आई। वहीं, मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी है।

गांव के बीचों बीच मौजूद है हनुमान मंदिर

गुरुवार शाम करीब 5 बजे तेज आवाज के साथ भोयटी गांव के बीचों बीच मौजूद मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। आकाशीय बिजली की तीव्रता इतनी तेज थी कि पूरा मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा समेत किसी भी प्रतिमा में खरोंच तक नही आई है।

hanuman temple
Image Source : INDIA TVपहले ऐसी थी हनुमान मंदिर की स्थिति

चमत्कार से कम नहीं है ये घटना
तेज धमाके के साथ मंदिर का मलबा परिसर में बिखर गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेज आवाज के साथ मंदिर पर आकाशीय बिजली  गिरी और मंदिर बीच का हिस्सा ध्वस्त हो गया। मंदिर का मलबा परिसर में फैल गया। प्रतिमा बिजली से क्षतिग्रस्त नहीं होने पर लोग उसे हनुमान जी का चमत्कार मान रहे हैं। बिजली गिरने से प्रतिमा पर कोई आंच नहीं आना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

(रिपोर्ट- उबैद कादरी)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।