1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ठाकरे सरकार में मंत्री संजय राठौड़ ने दिया इस्तीफा, बीजेपी नेता का दावा

ठाकरे सरकार में मंत्री संजय राठौड़ ने दिया इस्तीफा, बीजेपी नेता का दावा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2021 11:23 am IST,  Updated : Feb 16, 2021 11:23 am IST

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में वन मंत्री संजय राठौड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मातोश्री भेज दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और विधान परिषद में विरोधी दल के नेता प्रवीण दरेकर ने ट्वीट कर ये दावा किया है। 

shiv sena leader sanjay rathod resigns from uddhav thackeray cabinet pooja chavan tiktok ठाकरे सरकार- India TV Hindi
ठाकरे सरकार में मंत्री संजय राठौड़ ने दिया इस्तीफा, बीजेपी नेता का दावा Image Source : TWITTER.COM/OFFICEOFUT

मुंबई. महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में वन मंत्री संजय राठौड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मातोश्री भेज दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और विधान परिषद में विरोधी दल के नेता प्रवीण दरेकर ने ट्वीट कर ये दावा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को संजय राठौड़ का इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देना चाहिए। इस मामले में नौटंकी नहीं होनी चाहिए बल्कि इस्तीफा के बाद अब निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

पढ़ें- राकेश टिकैत को पसंद नहीं आया कांग्रेस नेता का शराब वाला बयान, कही बड़ी बात

क्या है मामला
दरअसल  पुणे के हडसपर इलाके में एक इमारत से गिरने से 23 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी और कुछ सोशल मीडिया पोस्टों में दावा किया गया था कि उसके राज्य के एक मंत्री के साथ संबंध थे। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले में जांच करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि दोषी पाए जाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

पढ़ें- Ghazipur Border: मास्टर बन टिकैत ने ली क्लास, बच्चों को पढ़ाया और पूछे कई सवाल, ये काम करने को कहा
पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर! हाईवे पर टकराईं पांच गाड़ियां, 5 की मौत

पिछले शनिवार को उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम आरोपों के बारे में सुन रहे हैं। हमने हर चीज पर ध्यान दिया है और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले के कई मामलों की तरह इस मामले में किसी भी व्यक्तिय के करियर को नष्ट करने के प्रयास की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पढ़ें- #PawriHoRahiHai: उत्तर प्रदेश पुलिस का मजेदार ट्वीट खूब हो रहा है वायरल
पढ़ें- Petrol Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज क्या है रेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।