1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'जो भी घोडके को हराएगा, उसे मेरी तरफ से 71 लाख रुपये मिलेंगे', जानिए महाराष्ट्र में किस नेता ने रखी ये शर्त

'जो भी घोडके को हराएगा, उसे मेरी तरफ से 71 लाख रुपये मिलेंगे', जानिए महाराष्ट्र में किस नेता ने रखी ये शर्त

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jan 09, 2026 10:35 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 11:11 pm IST

शिवसेना विधायक ने खुले तौर पर कहा कि जो भी संजय घोडके को हराएगा उसे हमारी तरफ से 71 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। शिवसेना विधायक ने ये शर्त एक कुश्ती समारोह के दौरान रखी।

शिवसेना विधायक संतोष बांगर- India TV Hindi
शिवसेना विधायक संतोष बांगर Image Source : INSTAGRAM/@MLA_SANTOSHBANGAR

शिवसेना विधायक संतोष बांगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में शिवसेना विधायक यह कहते हैं कि वह हिंगोली जिले में जिला परिषद चुनावों में उनके द्वारा समर्थित उम्मीदवार को हराने वाले व्यक्ति को 71 लाख रुपये देंगे। जिला परिषद के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अभी होनी बाकी है। 

कुश्ती के अखाड़े में खड़े होकर की ये घोषणा

वीडियो में कलमनुरी विधायक संतोष बांगर को कुश्ती के अखाड़े में खड़े होकर यह घोषणा करते देखा जा सकता है। वीडियो में बांगर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैंने जिला परिषद चुनाव के लिए संजय घोडके नामक उम्मीदवार को समर्थन दिया है। जो भी घोडके को हराएगा, उसे मेरी तरफ से 71 लाख रुपये मिलेंगे।’

चुनाव के घोषणा से पहले ही बयानबाजी शुरू

बता दें कि हिंगोली जिला परिषद और उसकी पंचायत समितियों के चुनाव अभी घोषित नहीं हुए हैं। लेकिन इन चुनावों के लेकर बयानबाजी अभी से शुरू हो गई है। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 31 जनवरी 2026 तक सभी लंबित लोकल बॉडी चुनाव (जिला परिषद सहित) कराने का लक्ष्य रखा है।

महायुति का दबदबा

हिंगोली में पिछली जिला पंचायत चुनाव (2017 या उसके बाद) में महायुति का दबदबा रहा है। अब मराठवाड़ा क्षेत्र में OBC/मराठा आरक्षण और लोकल इश्यूज (पानी, कृषि, रोजगार) बड़ा फैक्टर बने हुए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।