1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में 400 फुट गहरी खाई में गिरी SUV, छह लोगों की मौत, ड्रोन से दिखा खौफनाक नजारा

महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में 400 फुट गहरी खाई में गिरी SUV, छह लोगों की मौत, ड्रोन से दिखा खौफनाक नजारा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 20, 2025 04:49 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 12:10 am IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के ताम्हिनी घाट इलाके में एक एसयूवी के 400 फुट गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। युवक घूमने गए थे और उनकी कार रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गई। ड्रोन से इसका पता लगाया जा सका। देखें वीडियो...

महाराष्ट्र में हादसा- India TV Hindi
महाराष्ट्र में हादसा Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के ताम्हिनी घाट इलाके में एक एसयूवी के 400 फुट गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी दी है और बताया है कि रायगढ़ जिले के तमहिनी घाट पर पिकनिक मनाने गए छह युवकों की एक एसयूवी के 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हालांकि यह दुर्घटना मंगलवार तड़के हुई, लेकिन पुलिस को गुरुवार सुबह ही इसकी सूचना मिली। एक अधिकारी ने बताया कि ड्रोन कैमरे की मदद से वाहन का पता लगाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 से 22 साल की उम्र के ये सभी पीड़ित सोमवार देर शाम पुणे से थार एसयूवी में सवार होकर निकले थे।


देखें वीडियो



फोन स्विच मिला तो हुई खोज

जब मंगलवार की सुबह परिजनों ने युवकों को फोन मिलाया तो उन सबका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। जब परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया, तब घरवालों को चिंता हुई और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में खोजबीन शुरू की और तलाशी के दौरान पुलिस को सड़क के एक खतरनाक मोड़ पर टूटी हुई सुरक्षा रेलिंग दिखाई दी। पुलिस को रेलिंग टूटा देखकर शक हुआ तो उन्होंने खोज तेज कर दी। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से देखा तो पता चला कि एक एसयूवी रेलिंग तोड़कर गिर गई है। 

ड्रोन में फंसी दिखाई दी एसयूवी

ड्रोन से ली गई तस्वीरों में दिखा कि गहरी घाटी में एक पेड़ पर एसयूवी फंसी हुई थी। यह दृश्य देखते ही तुरंत राहत दल और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। कई घंटों की मेहनत के बाद पुलिस और स्थानीय लोग खाई में नीचे उतरे और एसयूवी तक पहुंचे। वहां उन्हें छह लोगों के शव मिले, जिन्हें बाहर निकालकर ऊपर लाया गया। तब युवकों की पहचान की गई।

 इनपुट- पीटीआई

ये भी पढ़ें:
देश के इन राज्यों में आ रहा नया चक्रवाती तूफान! आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट; यहां पर पड़ेगी कड़ाके सर्दी
फर्जी समन और ‘डिजिटल अरेस्ट’ रोकने के लिए ED ने बदला समन जारी करने का तरीका, जानें नई प्रक्रिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।