1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दिवाली के मौके पर 800 किलो गोमांस की तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस के शिकंजे में आरोपी

दिवाली के मौके पर 800 किलो गोमांस की तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस के शिकंजे में आरोपी

 Published : Nov 01, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Nov 01, 2024 03:40 pm IST

पुलिस का कहना है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता के कारण गोमांस की तस्करी को समय पर रोका जा सका। इस लाल रंग की कार का नंबर एम एच 01 ए ई 0597 है।

इसी कार से बरामद हुआ गोमांस - India TV Hindi
इसी कार से बरामद हुआ गोमांस Image Source : INDIA TV

बदलापुर: दिवाली के बीच बदलापुर से नवी मुंबई जा रही एक कार में गोमांस की तस्करी का मामला सामने आया है। बजरंग दल के सदस्यों को गुप्त सूचना मिली कि एक लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गोमांस ले जाया जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार का पीछा किया और संदिग्ध स्थान पर मानपाड़ा पुलिस को सूचित किया।

कार से लगभग 800 किलो गोमांस बरामद 

मानपाड़ा पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की संयुक्त कार्रवाई के बाद कार को काटई नाका के पास रोका गया। तलाशी में कार से लगभग 800 किलो गोमांस बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार समीर बदलापुर से नवी मुंबई की ओर गोमांस की तस्करी कर रहा था। उसके खिलाफ मानपाडा पुलिस स्टेशन में तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

कार से की जा रही थी सप्लाई

डोंबिवली-शीलफाटा रोड पर पकड़ी गई। इस लाल रंग की कार का नंबर एम एच 01 ए ई 0597 है। पुलिस का कहना है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता के कारण गोमांस की तस्करी को समय पर रोका जा सका।

बता दें कि पिछले साल जून में नासिक जिले में गौरक्षकों के एक समूह ने कथित तौर पर गौमांस की तस्करी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मुंबई के कुर्ला के 32 वर्षीय पीड़ित अफान अंसारी अपने सहयोगी नासिर शेख के साथ एक कार में मांस ले जा रहा था। उसे कथित तौर पर गौरक्षकों ने रोका और पीटा। पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

(कल्याण से सुनील शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।