1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. स्वतंत्रता दिवस के दिन सोलापुर मार्केट यार्ड में बेकाबू टेंपो ने दो को कुचला, CCTV में कैद हुआ हादसा-VIDEO

स्वतंत्रता दिवस के दिन सोलापुर मार्केट यार्ड में बेकाबू टेंपो ने दो को कुचला, CCTV में कैद हुआ हादसा-VIDEO

 Reported By: Sachin Chaudhary Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 17, 2026 11:53 am IST,  Updated : Aug 17, 2026 12:39 pm IST

बेकाबू टैंपों ने तेज रफ्तार से आते हुए दो लोगों को टक्कर मार दी। सामने एक शख्स बैठा हुआ था, उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।

टैंपो ने कुचला- India TV Hindi
टैंपो ने कुचला Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के सोलापुर में स्वतंत्रता दिवस की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। मार्केट यार्ड इलाके में एक बेकाबू टेंपो ने दुकान से बाहर निकल रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

15 अगस्त की सुबह 4:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा 15 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। दोनों लोग सब्जी मंडी में केदारनाथ सपले की दुकान से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़ा एक टेंपो अचानक बेकाबू हो गया और तेज रफ्तार में दुकान की तरफ बढ़ते हुए दोनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

घायलों की हुई पहचान

हादसे में 67 वर्षीय मुस्ताक अलीसाब शेख, निवासी पंजाब तालीम, सोलापुर और 52 वर्षीय मैनुद्दीन सैफान चिवकली, निवासी बसवेश्वर नगर, नई जिंदगी, सोलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोग हुए इकट्ठा

टेंपो की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए श्री छत्रपति शिवाजी महाराज जनरल अस्पताल, सोलापुर में भर्ती कराया गया।

अचानक से बेकाबू हुआ टेंपो

CCTV फुटेज में हादसा महज कुछ सेकेंड में होता दिखाई दे रहा है। फुटेज में सड़क पर खड़ा टेंपो अचानक बेकाबू होकर दुकान की ओर जाता नजर आ रहा है। इसके बाद दोनों लोग उसकी चपेट में आ जाते हैं। अचानक हुए इस हादसे से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।

सब्जी की गठरियों के पास ही बैठा था एक शख्स

टैंपों ने जब रफ्तार बढ़ाई तो सामने सब्जी की गठरियां रखी हुईं थी। उन्हीं के पास से दो लोग जा रहे थे। एक शख्स सामने ही चेयर पर बैठा हुआ था। बैकाबू टैंपों ने दो को तो कुचल दिया। तीसरे बैठे वाले शख्स ने किसी तरह बेकाबू टैंपों से अपनी जान बचाई।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सड़क पर खड़ा टेंपो अचानक कैसे बेकाबू हुआ और हादसे की वजह क्या थी। टैपों कौन चला रहा था? ये भी पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 

महाराष्ट्र में मराठी सीखने की समय सीमा खत्म, 7750 ऑटो-टैक्सी चालक परीक्षा में हुए फेल, जानिए अब आगे क्या

ये खबर अपडेट हो रही है...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।