1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अजीबोगरीब मामला, 35 सप्ताह की प्रेग्नेंट महिला के पेट में बच्चा, उस बच्चे के पेट में भी बच्चा

अजीबोगरीब मामला, 35 सप्ताह की प्रेग्नेंट महिला के पेट में बच्चा, उस बच्चे के पेट में भी बच्चा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 29, 2025 01:16 pm IST,  Updated : Jan 29, 2025 01:16 pm IST

एक गर्भवती महिला में ‘भ्रूण के अंदर भ्रूण’ का पता चला है। यह मामला पूरी दुनिया में बेहद दुर्लभ है और सिर्फ कुछ ही मामलों में इसका पता चला है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS.COM

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाली स्थिति का पता चला है, जिसे मेडिकल में 'भ्रूण के अंदर भ्रूण' कहा जाता है। यह एक अत्यंत अनोखी स्थिति है, जिसमें एक विकृत भ्रूण दूसरे भ्रूण के अंदर स्थित होता है। यह मामला पूरी दुनिया में बेहद दुर्लभ है और सिर्फ कुछ ही मामलों में इसका पता चला है।

लाखों में ऐसा एक मामला

दरअसल, 35 सप्ताह की गर्भवती महिला कुछ दिन पहले अपनी नियमित जांच के लिए बुलढाणा जिला महिला अस्पताल गई, तो अल्ट्रासाउंड के दौरान चिकित्सकों ने यह असामान्य स्थिति देखी। अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि यह एक ऐसा मामला है जिसे मेडिकल जगत में ‘भ्रूण में भ्रूण’ के नाम से जाना जाता है और यह स्थिति केवल एक लाख में से एक या फिर पांच लाख में से एक मामले में पाई जाती है।

दुनिया में कितने मामले?

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह दुनिया के सबसे दुर्लभ मामलों में से एक है और अब तक पूरे विश्व में केवल 200 मामलों का ही पता चला है। इनमें से भारत में भी कुछ मामलों की पहचान की गई है, जिनकी संख्या 10 से 15 के बीच है। डॉ. अग्रवाल ने कहा, "इस मामले में सामान्य भ्रूण के पेट में एक और भ्रूण जैसी संरचना दिखी, जिसे देख कर मैं चौंक गया। यह बिल्कुल असामान्य था।"

इलाज के लिए महिला को रेफर किया गया

यह स्थिति 'भ्रूण में भ्रूण' के नाम से जानी जाती है और जब यह स्थिति सामने आती है, तो इससे संबंधित भ्रूण को अक्सर एक विकसित और विकृत रूप में पाया जाता है। डॉक्टरों ने दूसरे विशेषज्ञों से भी राय ली और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्रुति थोरात ने भी इस स्थिति की पुष्टि की। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि महिला को सुरक्षित प्रसव की प्रक्रिया और आगे के इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर स्थित एक चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- 

महाकुंभ: NH-19 पर दिखा भीषण जाम का नजारा, 12 तो कोई 72 घंटे से फंसा है

शहरी नक्सलवाद पर CM फडणवीस बोले- शिक्षण संस्थानों को बनाया जा रहा अड्डा, युवाओं को लेकर कही बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।