1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बुजुर्ग दंपति करने जा रहा था सुसाइड, नगर निगम कर्मचारियों और पुलिस ने बचाया

बुजुर्ग दंपति करने जा रहा था सुसाइड, नगर निगम कर्मचारियों और पुलिस ने बचाया

 Published : Dec 26, 2024 11:57 am IST,  Updated : Dec 26, 2024 11:57 am IST

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बुजुर्ग दंपती सुसाइड करने की योजना बना रहा था। उन्होंने अपने रिश्तेदार को मोबाइल पर संदेश भेजकर अपने इरादे की जानकारी दी और इसके बाद भतीजे ने पुलिस को सूचित किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PIXABAY

ठाणे नगर निगम के आपात प्रक्रिया दल और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस बुजुर्ग दंपति की जान बचा ली जो आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कासारवडवली पुलिस को दंपति के रिश्तेदार से बुधवार रात सूचना मिली कि दंपति घोडबंदर रोड पर वाघबिल इलाके में एक इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित अपने घर में आत्महत्या करने की योजना बना रहा है।

70 की उम्र में क्यों उठा रहे थे ऐसा कदम?

ठाणे नगर निगम के इमरजेंसी मैनेजमेंट सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि पुलिस ने देर रात करीब 11 बजे उनके सेल को इस संबंध में सूचित किया। उन्होंने बताया कि 70 वर्षीय पुरुष और उनकी 65 वर्षीय पत्नी ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान होकर आत्महत्या करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने रिश्तेदार को मोबाइल पर संदेश भेजकर अपने इरादे की जानकारी दी और इसके बाद भतीजे ने पुलिस को सूचित किया।

कुछ ही मिनट में बचा ली जान

सूचना मिलने के कुछ ही मिनट के भीतर पुलिस, अग्निशमन विभाग एवं टीएमसी आपदा प्रकोष्ठ के कर्मी दंपति के अपार्टमेंट में पहुंच गए जो अंदर से बंद था। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बचावकर्मी पास के ‘फ्लैट’ की खिड़की से ‘अपार्टमेंट’ में पहुंचे और उन्होंने दंपति को आत्महत्या करने से रोक लिया।

यह भी पढ़ें-

मुंबई लोकल ट्रेन के आगे कूदकर कर्मचारी ने किया सुसाइड, साहूकारों के उत्पीड़न से था परेशान

मंगेतर को वीडियो कॉल कर युवती ने लगा ली फांसी, सुसाइड को लेकर सामने आई ये जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।