1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो कल्याण रेलवे स्टेशन पर पानी की सप्लाई रुकी

बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो कल्याण रेलवे स्टेशन पर पानी की सप्लाई रुकी

 Published : Mar 31, 2025 02:34 pm IST,  Updated : Mar 31, 2025 02:34 pm IST

कल्याण स्टेशन पर शनिवार शाम को जलापूर्ति काट दी गई थी लेकिन रेलवे अधिकारियों द्वारा 1.17 करोड़ रुपये के मौजूदा बिल के भुगतान की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद रविवार को आपूर्ति बहाल कर दी गई।

kalyan railway station- India TV Hindi
कल्याण रेलवे स्टेशन Image Source : FILE PHOTO

ठाणे: मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क के महत्वपूर्ण स्टेशन कल्याण की जलापूर्ति स्थानीय निकाय अधिकारियों ने एक दिन के लिए काट दी क्योंकि 4.41 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान नहीं किया गया था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम को जलापूर्ति काट दी गई थी लेकिन रेलवे अधिकारियों द्वारा 1.17 करोड़ रुपये के मौजूदा बिल के भुगतान की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद रविवार को आपूर्ति बहाल कर दी गई।

वॉर्निंग के बावजूद नहीं किया भुगतान

स्थानीय निकाय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कल्याण डोंबिवली महानगर पालिक (KDMC) की ओर से पूर्व में सूचना दिए जाने के बावजूद, रेल अधिकारियों ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जिसके कारण सहायक नगर आयुक्त सचिन तामखेडे ने शनिवार को ठाणे जिले में स्थित कल्याण स्टेशन की जलापूर्ति काट दी। विज्ञप्ति में कहा गया कि बाद में, स्थानीय निकाय के साथ तत्काल चर्चा के उपरांत रेलवे अधिकारियों ने 1.17 करोड़ रुपये के मौजूदा बिल के भुगतान की प्रक्रिया शुरू की तथा केडीएमसी को आश्वासन दिया कि शेष बकाया राशि का भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा।

अगले हफ्ते रेलवे अधिकारियों के साथ होगी बैठक

इसमें कहा गया कि इसके बाद केडीएमसी आयुक्त डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने रविवार शाम को स्टेशन पर जलापूर्ति तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए। तामखेडे ने कहा कि बकाया राशि के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अगले सप्ताह रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। स्थानीय निकाय वित्त वर्ष 2024-25 के लिए संपत्ति कर और जल शुल्क वसूलने की खातिर अभियान चला रहा है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।