1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महिला संग आपत्तिजनक व्यवहार करना शख्स को पड़ा महंगा, प्राइवेट पार्ट पर करछी से पड़ी मार

महिला संग आपत्तिजनक व्यवहार करना शख्स को पड़ा महंगा, प्राइवेट पार्ट पर करछी से पड़ी मार

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 17, 2024 03:27 pm IST,  Updated : Aug 17, 2024 03:27 pm IST

महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति को एक महिला संग दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ा है। कथित तौर पर महिला संग आपत्तिनजक व्यवहार करने के कारण महिला ने उस शख्स के निजी अंगर पर करछी से हमला कर उसे घायल कर दिया है।

THANE MAN Behaving inappropriately with a woman She hit on his private part with a ladle- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने महिला के साथ कथित तौर आपत्तिजनक व्यवहार किया जिसके बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए करछी से उसके निजी अंग पर वार करके उसे घायल कर दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 30 वर्षीय घायल व्यक्ति को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल सत्यनारायण राचा ने शराब के नशे में भिवंडी इलाके में 26 वर्षीय एक महिला के घर पर उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार किया। पुलिस ने बताया कि राचा और महिला एक-दूसरे को जानते हैं। 

महिला ने सिखाया सबक

शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे राचा उसके घर गया और कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए महिला ने शोर मचाया और रसोई की तरफ भागी और हाथ में करछी उठाया। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि उसने करछी से उसके निजी अंग पर वार कर उसे घायल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद घायल राचा महिला के घर से भाग गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत पर भिवंडी शहर की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत किसी महिला की गरिमा भंग करने, यौन उत्पीड़न और जबरन घर में घुसने के लिए राचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

आरोपी को नहीं किया गया गिरफ्तार?

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह अब भी अस्पताल में है। बता दें कि महिलाओं संग अभद्र व्यवहार करने की यह कोई पहली घटना नहीं है। वर्तमान में देशभर में डॉक्टरों द्वारा विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन किया जा रहा है, क्योंकि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर का रेप और मर्डर किया गया। एक तरफ जहां डॉक्टरों के साथ आम लोग भी विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम तक नहीं ले रही है।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।