1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ठाणे के ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल का दक्षिण अफ्रीका में जलवा, कॉमरेड मैराथन में जीता कांस्य

ठाणे के ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल का दक्षिण अफ्रीका में जलवा, कॉमरेड मैराथन में जीता कांस्य

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 23, 2023 11:44 am IST,  Updated : Jun 23, 2023 11:49 am IST

कॉमरेड मैराथन में ठाणे के ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल रामनाथ मेंगल ने फिर से हिस्सा लिया, जिन्होंने 89 किलोमीटर की इस दौड़ को 10 घंटे 58 मिनट में पूरा कर कांस्य पदक जीता है।

कॉमरेड मैराथन में...- India TV Hindi
कॉमरेड मैराथन में लगाई दौड़

महाराष्ट्र: दक्षिण अफ्रीका की सबसे कठिन मैराथन में से एक मानी जाने वाली कॉमरेड मैराथन में 20 हजार प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इसमें ठाणे के ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल रामनाथ मेंगल ने भी हिस्सा लिया, जिन्होंने 89 किलोमीटर की इस दौड़ को 10 डिग्री तापमान में 10 घंटे 58 मिनट में पूरा कांस्य पदक जीता है।

11 जून 2023 को सुबह 5:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रामनाथ मेंगल के साथ महाराष्ट्र पुलिस विभाग के तीन और कांस्टेबल ने दौड़ लगाई थी। 89 किलोमीटर के लिए लगाई गई इस दौड़ को रामनाथ मेंगल ने केवल 10 घंटे और 58 मिनट में पूरा कर लिया, जिन्हें कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है।

कॉमरेड मैराथन में लगाई दौड़
Image Source : INDIATVकॉमरेड मैराथन में लगाई दौड़

पहले 9 घंटे 37 मिनट में पूरी की थी दौड़

ठाणे के रामनाथ मेंगल ने पिछले साल 28 अगस्त 2022 को इस दौड़ को 9 घंटे 37 मिनट में पूरा किया था। ऐसे में रामनाथ ने लगातार दूसरे साल इस प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज करवाया है। वहीं, लगातार दो वर्षों तक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रामनाथ को कई अन्य पदक से भी सम्मानित किया गया है। 

कॉमरेड मैराथन में लगाई दौड़
Image Source : INDIATVकॉमरेड मैराथन में लगाई दौड़

फिटनेस का ध्यान रखने के लिए सम्मानित

ठाणे ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त डॉ. विनय कुमार राठौड़ ने ठाणे ट्रैफिक शाखा में कांस्टेबल के रूप में काम कर रहे रामनाथ मेंगल को अपनी शारीरिक फिटनेस का ध्यान रखने के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर रामनाथ मेंगल के वरिष्ठ सहकर्मी भी मौजूद थे। 

कॉमरेड मैराथन में मेंगल के प्रदर्शन को लेकर हर स्तर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। ट्रैफिक कांस्टेबल के पद पर रहते हुए रामनाथ मेंगल की इस उपलब्धि ने उन्हें पुलिस विभाग के कई खिलाड़ियों का रोल मॉडल बना दिया है। 

  - रिजवान शेख की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।