1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, 100 फीट ऊंचाई से नदी में गिरा ट्रक, 6 घंटे फंसा रहा ड्राइवर। वीडियो

महाराष्ट्र में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, 100 फीट ऊंचाई से नदी में गिरा ट्रक, 6 घंटे फंसा रहा ड्राइवर। वीडियो

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Aug 01, 2025 10:59 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 11:02 pm IST

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 18-पहिया वाला ट्रक 100 फीट ऊपर से नदी में गिर गया। ड्राइवर छह घंटे जिंदगी और मौत से जंग लड़ता रहा लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा- India TV Hindi
महाराष्ट्र में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा Image Source : REPORTER INPUT

चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के घुग्घुस में एक रोंगटे खड़े करने वाला हादसा सामने आया , जिसमे आज सुबह अनियंत्रित होकर एक ट्रक करीब 100 फीट नीचे वर्धा नदी में गिर गया , इस घटना में ट्रक चालक केबिन में फंस गया और बुरी तरह घायल हो गया। 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई।

100 फीट नीचे वर्धा नदी में गिरा ट्रक

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9:30 बजे घुग्घुस के बेलोरा पुल से एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का 18-पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे 100 फीट नीचे वर्धा नदी में जा गिरा। इस हादसे में घुग्घुस के शास्त्री नगर निवासी ट्रक चालक राजा बुरी तरह से कैबिन में फंस गया और घंटों तक वह जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहा था। जिसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को युद्धस्तर पर चलाया गया। शासन द्वारा घटनास्थल पर गैस कटर, हाईड्रा मशीन, ऑक्सीजन सपोर्ट, वेंटिलेटर और मेडिकल टीम को तत्काल बुलाया गया। साथ ही डॉक्टरों की एक विशेष टीम भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थी।

गैस कटर, हाईड्रा मशीन, ऑक्सीजन सपोर्ट, वेंटिलेटर घटनास्थल पर लाया गया

घटना की जानकारी मिलते ही शिरपूर पुलिस निरीक्षक माधव शिंदे द्वारा वणी नगर परिषद से कटर मशीन मंगाई गई। ताकि चालक को कॅबीन काटकर बाहर निकाला जा सके तो वहीं घुग्घुस पुलिस थाना के एपीआई पाटील भी आखिरी सांस तक चालक को बचाने की जद्दोजहद में लगे थे। वेकोली के अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा बल भी कई घंटों तक मौके पर डटे हुए थे। करीब छह घंटो तक चालक राजा कॅबीन के अंदर फसे थे और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे है। आखिरकार छह घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

रिपोर्ट- मिलिंद दिंन्डेवार, चंद्रपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।