1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 600 किलो चांदी की ईंटों से लदी वैन पलटी, 2 की मौत; मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी

600 किलो चांदी की ईंटों से लदी वैन पलटी, 2 की मौत; मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी

 Published : May 15, 2026 06:59 pm IST,  Updated : May 15, 2026 06:59 pm IST

वैन में 17 करोड़ 66 लाख रुपये करोड़ों की चांदी थी, इसलिए हादसे की खबर फैली तो बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए आसपास जमा हो गए। जिससे मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

चांदी से भरी वैन पलटने...- India TV Hindi
चांदी से भरी वैन पलटने से अफरा-तफरी। Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां करोड़ों रुपये की चांदी ले जा रही एक वैन डिवाइडर से टकरा गई और एक ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित चारोटी पुल पर सुबह करीब 6.20 बजे हुई जो कासा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वैन गुजरात की ओर जाने वाली लेन पर डिवाइडर से टकरा कर दूसरी तरफ चली गई और एक ट्रेलर ट्रक से जा टकराई।

मुंबई से वापी जा रही थी वैन

मुंबई स्थित नकोडा बुलियन की यह वैन, जिसका संचालन मॉडिसन लिमिटेड कर रही थी, मुंबई से गुजरात के वलसाड जिले के वापी के लिए 600 किलोग्राम वजन की चांदी की 20 प्लेटें ले जा रही थी। टक्कर के प्रभाव से वैन में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया और उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

देखने के लिए जमा हो गई भीड़

वैन के पलटते ही अंदर रखी सुरक्षा पैकिंग में बंद चांदी की खेप सुरक्षित रही। वैन में करोड़ों की चांदी थी, इसलिए हादसे की खबर फैली तो बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए आसपास जमा हो गए। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी होने से मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। वैन से कीमती सामान बरामद कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-

मनाली से दिल्ली जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, 15 यात्री घायल, एक की बाजू कटी

शादी के दिन LLB का पेपर देने गई दुल्हन का एक्सीडेंट, पंडित को लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, ICU में ही भर दी मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।