1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. उद्धव ठाकरे की बीजेपी को सख्त चेतावनी-मुम्बई को जो महाराष्ट्र से अलग करेगा, उसके टुकड़े किए जायेंगे

उद्धव ठाकरे की बीजेपी को सख्त चेतावनी-मुम्बई को जो महाराष्ट्र से अलग करेगा, उसके टुकड़े किए जायेंगे

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 02, 2023 12:01 am IST,  Updated : May 02, 2023 12:08 am IST

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि जो भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की कोशिश करेगा उसके टुकड़े किए जाएंगे।

uddhav thackeary threats bjp- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे ने दी बीजेपी को चेतावनी Image Source : PTI

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर मुम्बई का महत्व कम करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि जो भी अगर मुम्बई को महाराष्ट्र से अलग करने की कोशिश करेगा उंसके टुकड़े किये जायेंगे। उद्धव ने कहा कि मुम्बई से सब लूट के बाहर ले जाया जा रहा है।  मुम्बई को कंगाल करने का काम किया जा रहा है । मुम्बई को तो तोड़ नहीं सकते क्योंकि तब बालासाहेब ठाकरे ने जो कहा था चेतावनी दी थी वही बात आज हम कहते है कि अगर मुम्बई को महाराष्ट्र से जो अलग करेगा तो फिर वो कोई भी हो हा कोई भी हो उसके टुकडे किये बिना हम रहेंगे नहीं ये हम खुली चेतावनी दे रहे है।

ऊद्धव ठाकरे ने  बिजेपी और अमित शाह को ललकारा कहा हिम्मत है तो मुम्बई महानगरपालिका, विधानसभा और लोकसभा तीनो चुनाव एकसाथ कराए। महाराष्ट्र में आपका सफाया करेंगे और महाराष्ट्र की जनता जमीन क्या होती है ये आपको दिखाएगी। 

ठाकरे ने कहा कि ये तो अभी शुरूवात है। महाराष्ट्र को  अपमानित करना और मुंबई का वस्त्रहरण रोकने के लिए अभी ये वज्रमुठ है और वज्रमुठ का ये मुक्का ऐसा मारो की महापालिका चुनाव होने दो  विधानसभा के चुनाव होने दो। या लोकसभा के साथ विधासभा चुनाव के साथ तीनो चुनाव एकसाथ  होने दो हम आपका सफाया किये बिना नही रहेंगे... अमित शाह को मैं बताना चाहता हूं कि जमीन क्या होती है, ये मेरे महाराष्ट्र के लोग आपको दिखाए  बिना रहेंगे नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।