1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. वार्ड ब्वॉय ने कोविड अस्पताल से मृत मरीज के रूपए चुराये, पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार

वार्ड ब्वॉय ने कोविड अस्पताल से मृत मरीज के रूपए चुराये, पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2021 04:11 pm IST,  Updated : Apr 23, 2021 10:26 pm IST

वार्ड ब्वॉय ने कोविड अस्पताल से मृत मरीज के रूपये चुराये जाने का सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र के जालना जिला सरकारी कोविड अस्पताल में सामने आया।

वार्ड ब्वॉय ने कोविड अस्पताल से मृत मरीज के रूपए चुराये, पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफतार- India TV Hindi
वार्ड ब्वॉय ने कोविड अस्पताल से मृत मरीज के रूपए चुराये, पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफतार Image Source : FILE PHOTO

मुंबई। वार्ड ब्वॉय ने कोविड अस्पताल से मृत मरीज के रूपये चुराये जाने का सनसनीखेज मामला महाराष्ट्र के जालना जिला सरकारी कोविड अस्पताल में सामने आया। इस मामले में कदीम जालना पुलिस ने कोविड अस्पताल के एक संदिग्ध वार्डबॉय को गिरफतार भी कर लिया है। 

जालना शहर के इंदिरानगर निवासी कचरू पिंपराले को कोविड उपचार के लिए जिला सरकारी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। इस दरमियान, मृतक कचरू पिंपराले के मोबाईल फोन-पे पर फिंगरप्रिंट अंगुठा मारकर 6800 रुपए और मृतक की जेब से 36 हजार रुपए भी चोरी कर लिए गए। इस मामले में कदीम जालना पुलिस ने कोविड अस्पताल के मोमीन मोसीन नामक एक वार्डबॉय को गिरफतार भी कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।