1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. आई लव मोहम्मद बोलने वाला या बुर्का पहनने वाली क्यों नहीं बना सकती मुंबई की मेयर? BMC चुनाव पर बोले वारिस पठान

आई लव मोहम्मद बोलने वाला या बुर्का पहनने वाली क्यों नहीं बना सकती मुंबई की मेयर? BMC चुनाव पर बोले वारिस पठान

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jan 05, 2026 06:15 pm IST,  Updated : Jan 05, 2026 06:59 pm IST

बीएमसी चुनाव और मेयर की उम्मीदवारी को लेकर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने बड़ा बयान दिया है। एआईएमआईएम नेता ने सवाल किया कि आई लव मोहम्मद बोलने वाला मेयर क्यों नहीं बन सकता है?

AIMIM नेता वारिस पठान- India TV Hindi
AIMIM नेता वारिस पठान Image Source : FACEBOOK/WARISPATHANMLA

बीएमसी चुनाव में कौन बनेगा मेयर विवाद पर बयानबाजी पहले से ज्यादा गरम हो गई है। एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने एक बार फिर सीएम देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार किया है। वारिस पठान ने कहा कि बीजेपी जब कह रही की आई लव महादेव बोलने वाला मेयर बनेगा तो मैं भी कह रहा हूं की आई लव मोहम्मद बोलने वाला या हिजाब बुर्का पहनने वाली या कलमा पढ़ाने वाला क्यों नहीं मेयर बन सकता है। संविधान में कहा लिखा है की ये लोग मेयर नहीं बन सकते हैं?

राज्य के सीएम हिंदू-मुसलमान पर कर रहे राजनीति

पठान ने कहा, 'सीएम फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री है पर संविधान के मुताबिक काम नहीं कर रहे, ये सिर्फ हिंदू-मुसलमान की राजनीति कर रहे हैं। राज ठाकरे बोल रहे हम हिंदी हैं। हिंदी नहीं तो अब क्या उन्हें हिंदी भाषियों की जरूरत नहीं है?

चुनाव है तो मराठी, हिंदी और उर्दू पर भी राजनीति शुरू

वारिस पठान ने आगे कहा, 'बीजेपी के मंत्री नितेश राणे बोल रहे हम हिंदू हैं, उर्दू नहीं। अब चुनाव है तो मराठी, हिंदी और उर्दू पर भी राजनीति शुरू कर दी है। उद्धव ठाकरे जैसे लोग जो कभी उर्दू को नहीं चाहते थे। अब उर्दू में पेंपलेट बांट रहे है क्यों? मेरा तो सवाल राज ठाकरे से है, बताए क्या आपको उर्दू मंजूर है? उद्धव ठाकरे जो कर रहे मंजूर हैं?'

मोहन भागवत के बयान पर भी बोले वारिस पठान

एआईएमआईएम नेता ने कहा, 'मोहन भागवत जी बोल रहे लव जिहाद रोकना है तो परिवार में संवाद जरूरी है। अरे आपको जिहाद का मतलब ही मालूम नहीं है। बताएं क्या है लव जिहाद की व्याख्या? बताए कहा हैं आकंड़े डेटा तो दे?

हमने सभी तबके को लिय साथ- पठान

वारिस पठान ने कहा, 'शरजील उस्मान और उमर खालिद को जमानत नहीं मिली पर राम रहीम को पैरोल छुट्टी बराबर मिलती है ये कहा का इंसाफ है। मुस्लिम उम्मीदवारों की बात हो रही है, जहां तक एआईएमआईएम का सवाल है हमने मुस्लिम और सभी तबके को साथ लिया है उम्मीदवारी दी है।'

उन्होंने कहा, 'फडणवीस बोल रहे की बांग्लादेशी रोहिंग्या को भगाएंगे फिर 11 सालों में ये देश और महाराष्ट्र में कैसे आ गए। यह आपकी विफलता नहीं तो और क्या है? मुंबई का कोई रंग नहीं बदल रहा अब चुनाव है, इसलिए बीजेपी पोलराइजेशन की राजनीति करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।