1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में उठी 15 फीट ऊंची लहरें, वीडियो में देखिए दिल दहलाने वाला 'हाई-टाइड'

मुंबई में उठी 15 फीट ऊंची लहरें, वीडियो में देखिए दिल दहलाने वाला 'हाई-टाइड'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 01:32 pm IST

मुंबई के मरीन ड्राइव पर सुबह 12 बजे के लगभग करीब 2 मंजिल ऊंची लहरें उठती देखी गईं।

Mumbai High Tide- India TV Hindi
Mumbai High Tide Image Source : ABHISHEK JULANIA TWITTER

पिछले कई दिनों से भारी बारिश का कहर झेल रहे मुंबईवासियों का सामना आज फिर समुद्र से तट की ओर आईं दिल दहलाने वाली लहरों से हुआ। मुंबई के मरीन ड्राइव पर आज दिन में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठती देखी गईं। बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए हाई टाइड की संभावना व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने समुद्र में 4.67 मीटर की ऊंचाई तक हाईटाइड आने की भी चेतावनी दी है। इसकी वजह से समुद्र में 15 मीटर उंची लहरें उठने की आशंका व्यक्त की गई है। बीएमसी ने लोगों से तटों से दूर रहने और अपने-अपने घरों में ही सुरक्षित रहने की अपील की है। 

बता दें कि कल मुंबई में भारी बारिश के बीच आज बारिश बंद है। लेकिन बृहन मुंबई महानगर पालिका ने मुंबई में तेज बारिश का अंदेशा जताया है और लोगों को बिना काम घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। बीएमसी ने कहा है कि हाईटाइड के वक्त अगर बरसात तेज रही तो मुंबई में समुद्र का पानी नालों के रास्ते अंदर आ जाएगा और निचले इलाकों में वाटर लॉगिंग हो सकती है। बीएमसी ने अपने सभी 24 वार्ड कार्यालयों को, फायर ब्रिगेड को, डिसास्टर मैनेजमेंट टीम को हाई अलर्ट मोड पर रख दिया है और मछवारों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। 

मुंबई में लगातार हो रही बरसात की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिस वजह से यातायात को लेकर भारी परेशानी है और कई जगहों पर जाम लगा हुआ है। जलभराव की वजह से मुंबई वालों को परेशानी न हो और वह ऐसे क्षेत्रों की तरफ जाने से बच सकें इसके लिए मुंबई पुलिस ने जलभराव वाली जगहों की लिस्ट जारी की है और लोगों से सुरक्षित रहने के लिए कहा है।

मुंबई पुलिस की तरफ से जारी की गई लिस्ट में कहा गया है कि पोस्टल कॉलोनी, चेंबूर, सक्कर पंचायत रोड, वडाला वेस्ट, नलम जंक्शन, धाराव रेस्टोरेंट, अंधेर सबवे, हिंदमाता जंक्शन, सुराना अस्पताल, एसएलआर ब्रिज, खार सबवे, साईवाडी जंक्शन, अंधेरी मार्केट, मिलन सबवे, शाम तलाब, साइनाथ सबवे, एसवी रोड मलाड, दहिसर सबवे और मरोल जंक्शन में भारी जलभराव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।