1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई की इन 20 जगहों पर भारी जलभराव, यात्रा करने से करें परहेज

मुंबई की इन 20 जगहों पर भारी जलभराव, यात्रा करने से करें परहेज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 12:02 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 12:06 pm IST

जलभराव की वजह से मुंबई वालों को परेशानी न हो और वह ऐसे क्षेत्रों की तरफ जाने से बच सकें इसके लिए मुंबई पुलिस ने जलभराव वाली जगहों की लिस्ट जारी की है और लोगों से सुरक्षित रहने के लिए कहा है।

Water logged areas in Mumbai list by Mumbai Police- India TV Hindi
Water logged areas in Mumbai list by Mumbai Police Image Source : TWITTER

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही बरसात की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिस वजह से यातायात को लेकर भारी परेशानी है और कई जगहों पर जाम लगा हुआ है। जलभराव की वजह से मुंबई वालों को परेशानी न हो और वह ऐसे क्षेत्रों की तरफ जाने से बच सकें इसके लिए मुंबई पुलिस ने जलभराव वाली जगहों की लिस्ट जारी की है और लोगों से सुरक्षित रहने के लिए कहा है।

मुंबई पुलिस की तरफ से जारी की गई लिस्ट में कहा गया है कि पोस्टल कॉलोनी, चेंबूर, सक्कर पंचायत रोड, वडाला वेस्ट, नलम जंक्शन, धाराव रेस्टोरेंट, अंधेर सबवे, हिंदमाता जंक्शन, सुराना अस्पताल, एसएलआर ब्रिज, खार सबवे, साईवाडी जंक्शन, अंधेरी मार्केट, मिलन सबवे, शाम तलाब, साइनाथ सबवे, एसवी रोड मलाड, दहिसर सबवे और मरोल जंक्शन में भारी जलभराव है।

Water logged areas in Mumbai list by Mumbai Police
Image Source : MUMBAI POLICEWater logged areas in Mumbai list by Mumbai Police

इतना ही नहीं, मुंब पुलिस ने मुंबई वासियों से समुद्र के किनारे भी नहीं जाने की अपील की है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि समुद्र किनारे न जाएं कयोंकि दोपहर 12.23 बजे हाईटाइड की आशंका है और समुद्र में ऊंची लहरे उठ सकती है। पुलिस ने मुंबई वासियों से अपील की है कि घर से बाहर निकलने से पहले आधिकारिक जानकारी के जरिए खुद को अपडेट करते रहें।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई की कोलाबा वेधशाला ने शनिवार सुबह 8.30 बजे से 24 घंटों के दौरान 129.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जबकि सांताक्रूज़ मौसम केंद्र ने इसी अवधि में 200.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। पड़ोसी ठाणे जिले और कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग सहित कुछ अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार विदर्भ के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। क्षेत्र के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पहले बताया था कि शनिवार को बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों से यातायात जाम और जलभराव की खबरें मिली हैं। इसके अलावा पेड़ या उनकी शाखाओं के गिरने की 19 शिकायतें आई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।