1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी धारावी सीट, जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Maharashtra Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी धारावी सीट, जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

 Published : Nov 06, 2024 09:59 pm IST,  Updated : Nov 07, 2024 07:17 pm IST

महाराष्ट्र में इस बार एक ही चरण में मतदान होना है। धारावी विधानसभा सीट की बात करें तो यहां 20 नवंबर को मतदान के बाद मतों की गणना 23 नवंबर को की जाएगी। आइये जानते हैं धारावी का समीकरण क्या कहता है।

dharavi assembly election- India TV Hindi
धारावी विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV

Dharavi Assembly Election 2024: धारावी विधानसभा सीट महाराष्ट्र विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। धारावी महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। धारावी विधानसभा सीट महाराष्ट्र के मुंबई सिटी जिले में आती है। 2019 में धारवी में कुल 45.31 प्रतिशत वोट पड़े। 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुश्री वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने शिवसेना के आशीष वसंत मोर को 11824 वोटों के मार्जिन से हराया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का चुनाव एक ही चरण में 20 नवंबर को होगा। इसी तारीख पर धारावी विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा। वहीं चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

धारावी विधानसभा सीट के बारे में

इस सीट की खासियत यह है कि यह एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती, धारावी, को अपने क्षेत्र में समेटे हुए है, जो सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक दृष्टिकोण से  सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। धारावी का राजनीतिक इतिहास कांग्रेस और शिवसेना के बीच बदलते वर्चस्व का गवाह रहा है। यहां समय-समय पर दोनों दलों ने अपनी ताकत साबित की है।

धारावी मुंबई शहर जिले में स्थित 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। वर्ष 2009 में यहां मतदाताओं की संख्या 268,779 थी, जिसमें पुरुष 152,013 और महिला 116,766 थी। 113,732 अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाता थें।

धारावी विधानसभा सीट पर 2019 का हाल

विधानसभा चुनाव 2019 की बात करें तो धारावी सीट से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने 53,954 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने शिवसेना के आशीष मोरे को हराया, जिन्हें 42,093 वोट मिले थे। वहीं, AIMIM के मनोज संसारे 13,097 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 2014 में भी कांग्रेस की टीकट पर वर्षा गायकवाड़ 47,718 वोटों से जीती थी।

वर्षा गायकवाड़ का दबदबा

2004, 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में एकनाथ गायकवाड़ की बेटी वर्षा गायकवाड़ ने कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया और लगातार चार बार इस सीट पर जीत दर्ज की। वर्षा गायकवाड़ धारावी की जनता के बीच एक लोकप्रिय चेहरा रही हैं। वर्षा गायकवाड़ ने शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में भी कई प्रयास किए, जिससे उन्हें धारावी में काफी समर्थन मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।