1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: महिला कर्मचारी से अधिकारी ने की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, तो जमकर की धुनाई, चेहरे पर पोती कालिख

VIDEO: महिला कर्मचारी से अधिकारी ने की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, तो जमकर की धुनाई, चेहरे पर पोती कालिख

 Published : Nov 28, 2024 11:50 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 12:05 am IST

धुले जिले के शिंदखेडा में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और शारीरिक संबंध बनाने की मांग करना एक अधिकारी को महंगा पड़ गया। महिला ने उसके दफ्तर में घुसकर उसे पीटा और उसके चेहरे पर कालिख पोत दी।

महिला ग्राम सेविका से अधिकारी ने की छेड़छाड़, तो हुई जमकर धुनाई- India TV Hindi
महिला ग्राम सेविका से अधिकारी ने की छेड़छाड़, तो हुई जमकर धुनाई Image Source : INDIA TV

धुलेः महाराष्ट्र के धुले जिले के शिंदखेडा में महिला ग्राम सेविका से शारीरिक संबंध की मांग करना ग्राम विस्तार अधिकारी महंगा पड़ गया। छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए महिला ने अधिकारी की ऑफिस में ही जमकर धुनाई कर दी। शारीरिक संबंध की मांग करने वाले ग्राम विस्तार अधिकारी को महिला ने सबक सिखाते हुए न केवल उसकी पिटाई की, बल्कि उसके चेहरे पर काला रंग भी पोत दिया। सरकारी दफ्तर में जमकर हंगामा हुआ और अन्य कर्मचारी देखते रहे।

महिला कर्मचारी से संबंध बनाने की कर रहा था मांग

यह घटना शिंदखेडा पंचायत समिति कार्यालय की है, जहां ग्राम विस्तार अधिकारी एसके सावकारे पर आरोप है कि वह बीते कुछ दिनों से महिला कर्मचारी से शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था और उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने स्वयं पहल करते हुए अधिकारी को सबक सिखाने का निर्णय लिया।

यहां देखें वीडियो

महिला ने अधिकारी को चेहरे पर कालिख पोती

अधिकारी को सबक सिखाने के लिए पीड़ित महिला ने शिवसेना (ठाकरे गुट) के पदाधिकारी शहाणा भाऊ सोनवणे की मदद ली। इसके बाद महिला और ठाकरे गुट के पदाधिकारी सीधा कार्यालय में पहुंचे और आरोपी अधिकारी की पिटाई की। महिला ने न केवल आरोपी को जमकर पीटा, बल्कि उसका चेहरा काले रंग से पोत दिया।

सीनियर अधिकारी के सामने भी जड़ा थप्पड़

जानकारी के अनुसार, महिला ने विस्तार अधिकारी एसके सावकारे की पिटाई के बाद खींचते हुए एक सीनियर अधिकारी के कार्यालय में ले गई और उनको भी सारी बातें बताई। इस दौरान महिला ने सीनियर अधिकारी के सामने आरोपी अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। महिला ने बताया कि सावकारे उसके पीछे लंबे समय से पड़ा है और मना करने के बावजूद भी वह अपनी आदत में सुधार नहीं किया। पीड़ित महिला के साथ कुछ और भी लोग थे। महिला के साथ गए कुछ लोगों ने भी अधिकारी की पिटाई की। (धुले से उबैद कादरी की रिपोर्ट)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।