1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में महिला से गैंगरेप; प्राइवेट पार्ट्स को चाकू से काटा और सिगरेट से जलाया, वीडियो बना वायरल करने की धमकी दी

मुंबई में महिला से गैंगरेप; प्राइवेट पार्ट्स को चाकू से काटा और सिगरेट से जलाया, वीडियो बना वायरल करने की धमकी दी

 Published : Dec 04, 2022 07:52 pm IST,  Updated : Dec 04, 2022 08:00 pm IST

महाराष्ट्र के मुंबई में 42 साल की एक महिला के घर में घुसकर तीन लोगों ने कथित रूप से उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से वार किया और उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से दागा।

मुंबई में महिला के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप(सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
मुंबई में महिला के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप(सांकेतिक तस्वीर) Image Source : PTI

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुंबई से एक क्रूरताभरा और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई में एक 42 साल की महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया। आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से वार किए। इतना ही नहीं उन्होंने महिला के प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से भी दागा। 

हैवानियत की सारी हदें पार

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार तड़के कुर्ला में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक-एक कर के महिला के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला के निजी अंगों को सिगरेट से दागा और उसकी छाती तथा दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी यहीं नहीं रुके, उनमें(आरोपी) से एक ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से कॉन्टेक्ट करने पर उसे वायरल करने की धमकी भी दी।

'NGO से संपर्क करने के बाद दर्ज कराई FIR'

कुर्ला थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक NGO से संपर्क किया और एक FIR दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि तीनों पर भारतीय दंड संहिता(IPC) की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।