1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. स्टेशन पर चोरी करती पकड़ी गई महिला, सुरक्षाकर्मी को मार दिया चाकू, आरोपी जैनब मेमन गिरफ्तार

स्टेशन पर चोरी करती पकड़ी गई महिला, सुरक्षाकर्मी को मार दिया चाकू, आरोपी जैनब मेमन गिरफ्तार

 Published : Nov 25, 2024 07:59 am IST,  Updated : Nov 25, 2024 09:23 am IST

ठाणे रेलवे स्टेशन पर चोरी करते पकड़े जाने पर महिला ने सुरक्षाकर्मी को चाकू मारा दिया है। आरोपी महिला और उसके पति दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

अगर रेलवे स्टेशन या किसी सार्वजनिक स्थान पर आपका भी पल किसी चोर से पड़ता है तो आपको सावधान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक महिला चोर ने पकड़े जाने के बाद सुरक्षाकर्मी पर ही चाकू से वार कर दिया है। महिला के हमले से जवान घायल हो गया लेकिन उसने फिर भी चोर को भागने नहीं दिया। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

एक अधिकारी ने रविवार को बताया है कि रेलवे स्टेशन पर महिला ने महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान पर चाकू से हमला कर दिया। जवान ने महिला को चोरी करने के आरोप में पकड़ा था। MSF के जवान अनिकेत कदम प्लेटफॉर्म नंबर 9-10 पर गश्ती ड्यूटी पर थे। कदम ने महिला का पीछा किया, उसकी पहचान जैनब मेमन के रूप में हुई। उसे एक यात्री का सामान चोरी करने के आरोप में हिरासत में ले लिया।

जवान को मारा चाकू

मामले से जुड़े अधिकारी ने बताया कि महिला को जब पकड़ा गया तो उसके पति ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की। पति को भी अपराध में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जब सुरक्षाकर्मी आरोपी दंपति को पुलिस थाने ले जा रहा था, तो महिला ने चाकू निकाला और उसकी कमर पर वार कर दिया। इससे जवान घायल हो गया। हालांकि, उसने महिला को भागने नहीं दिया। लेकिन उसका पति आरोपी जहीर मेमन वहां भाग गया।

महिला का पति भी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि चाकू लगने से घायल जवान कदम को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला के पति जहीर को भी अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: अंबरनाथ की फार्मा कंपनी में लगी भीषण आग, दूर तक उठीं लपटें, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर-VIDEO

एकनाथ शिंदे शिवसेना विधायक दल के नेता चुने गए, कहा-जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।