1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. मिजोरम में करोड़ों की हेरोइन बरामद, विदेशी सिगरेट भी जब्त

मिजोरम में करोड़ों की हेरोइन बरामद, विदेशी सिगरेट भी जब्त

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 03, 2024 02:54 pm IST,  Updated : May 03, 2024 02:54 pm IST

मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर करोड़ों की हेरोइन और विदेशी सिगरेट जब्त की है। इसके अलावा लगभग 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें और 200 डेटोनेटर जब्त किए हैं।

करोड़ों की हेरोइन बरामद।- India TV Hindi
करोड़ों की हेरोइन बरामद। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

आइजोल: असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में 4.34 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन और विदेशी सिगरेट जब्त की है। यह जानकारी अर्धसैनिक बल द्वारा जारी एक बयान में दी गई है। बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना पर की गई। असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस के संयुक्त दल ने मंगलवार को आइजोल के फ़ॉकलैंड इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया तथा इस दौरान 598 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। बयान में आगे कहा गया है कि 4.18 करोड़ रुपये की हेरोइन रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से एक मणिपुर का निवासी है। 

विदेशी सिगरेट के 22,000 पैकेट जब्त

बुधवार को ही चलाए गए एक अन्य अभियान में, असम राइफल्स ने 16 लाख रुपये मूल्य के विदेशी सिगरेट के 22,000 पैकेट जब्त किए हैं। इस खेप को म्यांमा से तस्करी करके दक्षिण मिजोरम के सियाहा जिले के लुंगपुक गांव में लाया गया था। इस बीच, मिजोरम पुलिस ने यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) के स्वयंसेवकों के सहयोग से, म्यांमार से तस्करी करके लाए गए सूखी सुपारी से भरे आठ ट्रक जब्त किए हैं। यह कार्रवाई बुधवार को सैतुअल जिले के सेलिंग में एक संयुक्त अभियान के दौरान की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर जब्त

इसी क्रम में असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने आइजोल के बाहरी इलाके सिलाईमुअल इलाके में लगभग 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें और 200 डेटोनेटर जब्त किए हैं। असम राइफल्स ने एक बयान में बताया कि मंगलवार को एक संयुक्त अभियान संचालित किया गया जिस दौरान ममित के 45 वर्षीय एक निवासी को गिरफ्तार भी किया गया। इसमें कहा गया कि विस्फोटकों को ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम पुलिस ने मंगलवार को म्यांमा सीमा के पास हनथियाल शहर में जिलेटिन की आठ हजार छड़ें और 1,500 डेटोनेटर जब्त किए थे। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: के एल शर्मा बचाएंगे कांग्रेस का गढ़ या स्मृति की होगी अमेठी? जानें कैसा है समीकरण

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी के कांग्रेस प्रत्याशी को लिस्ट पर नहीं है भरोसा! जानें कैसा रहा पहला रिएक्शन; देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।