Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. मिजोरम स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने जनता को किया संबोधित, कही ये बातें

मिजोरम स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने जनता को किया संबोधित, कही ये बातें

Written By: Amar Deep Published : Feb 19, 2024 11:43 pm IST, Updated : Feb 19, 2024 11:49 pm IST

मंगलवार को मिजोरम का स्थापना दिवस है। इससे पहले सोमवार को राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने मिजोरम स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य की जनता को संबोधित किया।

मिजोरम स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने लोगों को किया संबोधित।- India TV Hindi
Image Source : DRHARIBABUK (X) मिजोरम स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने लोगों को किया संबोधित।

आइजोल: राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने सोमवार को मिजोरम के 37वें राज्य दिवस की पूर्व संध्या पर यहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में राज्यपाल ने विभिन्न संस्कृतियों की विविध परंपराओं को समझने और उनकी सराहना करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि मैं मिजोरम राज्य दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मिजोरम को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया, जिसे मिजोरम शांति समझौते के रूप में भी जाना जाता है।  

अन्य परंपराओं को सीखने का किया आग्रह

उन्होंने कहा कि "इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ाना और बातचीत को बढ़ावा देना है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले भारतीयों के रूप में, हमारे पास विभिन्न रीति-रिवाज और परंपराएं हैं। इन मतभेदों को अलगाव और गलतफहमी पैदा करने देने के बजाय, हम एक भारतीय के रूप में अपनी पहचान को बढ़ाएं। इसलिए, 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना के साथ मैं मिजोरम के सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अन्य परंपराओं के बारे में अध्ययन करें और इससे मिलने वाली अच्छाइयों को सीखें। यह किसी की सांस्कृतिक पहचान को खोए बिना किया जा सकता है। यह मेरी इच्छा है कि आपका आचरण भारत के सबसे शांतिपूर्ण राज्य से संबंधित किसी व्यक्ति के आचरण को प्रतिबिंबित करे।''

मंगलवार को CM लालदुहोमा सभा को करेंगे संबोधित

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को असम राइफल्स मैदान में एक सार्वजनिक प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री लालदुहोमा सभा को संबोधित करेंगे। वहीं आधिकारिक रूप से राज्य का स्थापना दिवस समारोह राज्यपाल कंभमपति और सीएम लालदुहोमा की उपस्थिति में वनपा हॉल में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि साल 1986 में केंद्र और तत्कालीन मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के बीच शांति समझौते के बाद, 20 फरवरी 1987 को मिजोरम का पहला स्थापना दिवस मनाया गया। मिजोरम के पहले स्थापना दिवस में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भाग लिया था।

यह भी पढ़ें- 

लोकसभा चुनाव से पहले क्यों निष्क्रिय किए जा रहे आधार कार्ड? CM ममता ने PM मोदी लिखा पत्र

अखिलेश ने कांग्रेस को ऑफर की 17 सीटें, कांग्रेस के जवाब के बाद तय होगी आगे की राह

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement