1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. मिजोरम में पेट्रोल पंप पर वाहनों की लग रही लंबी कतारें, जानें कब तक सुधरेंगे हालात

मिजोरम में पेट्रोल पंप पर वाहनों की लग रही लंबी कतारें, जानें कब तक सुधरेंगे हालात

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : May 07, 2024 11:14 pm IST,  Updated : May 07, 2024 11:32 pm IST

मिजोरम में पेट्रोल पंपों पर लग रही वाहनों की लंबी कतारों को लेकर अधिकारियों ने कहा कि लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी।

पेट्रोल पंप पर वाहनों की लग रही लंबी कतारें- India TV Hindi
पेट्रोल पंप पर वाहनों की लग रही लंबी कतारें Image Source : FILE-ANI

आइजोल: मिजोरम को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रही है। मिजोरम के खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के संयुक्त निदेशक लालमुआनसांगा राल्ते ने कहा कि असम में लुमडिंग और सिलचर के बीच रेलवे ट्रैक को नुकसान होने से मिजोरम और कुछ अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में ईंधन की आपूर्ति बाधित हो गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे घबराएं नहीं क्योंकि सड़क मार्ग से ईंधन की आपूर्ति हो रही है।

10 मई के बाद खत्म हो जाएगी परेशानी

उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन की मरम्मत 10 मई तक पूरी होने वाली है जिसके बाद आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। राल्ते ने कहा कि राज्य में तेल की कोई कमी नहीं होगी। राज्य सरकार ने 2 मई को विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए तेल की खरीद पर राशनिंग का आदेश दिया था। इसके बाद से राज्य के ज्यादातर फिलिंग स्टेशनों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सरकार ने सोमवार को राशनिंग आदेश हटा लिया। इसके बाद लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। 

2.16 किलो मेथामफेटामाइन जब्त

उधर, असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने  2.16 किलो मेथामफेटामाइन को जब्त किया है। इसे म्यांमार सीमा के पास पूर्वी मिजोरम के चम्फाई शहर में एक संयुक्त अभियान में जब्त किया गया है। इसकी कीमत 6.4 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। बयान में कहा गया है कि एक अन्य ऑपरेशन में असम राइफल्स और सीमा शुल्क विभाग ने उसी दिन आइजोल-चंफाई रोड पर 26 लाख रुपये मूल्य की तस्करी की गई विदेशी सिगरेट भी जब्त किए।

इनपुट-पीटीआई  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।