1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. असम
  4. अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम पुलिस ने खदेड़ा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ट्वीट

अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम पुलिस ने खदेड़ा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ट्वीट

 Written By: Avinash Rai
 Published : Dec 20, 2024 03:44 pm IST,  Updated : Dec 20, 2024 03:44 pm IST

असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने जानकारी देते हुए बताया है कि असम पुलिस के जवानों ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों पहचान ब्यूटी बेगम और जैस्मीन खातून के रूप में हुई है।

Assam Police chased away illegal Bangladeshi intruders CM Himanta Biswa Sarma tweeted- India TV Hindi
अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम पुलिस ने खदेड़ा Image Source : X/HIMANTA BISWA SARMA

भारत में असम के रास्ते अवैध रूप से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो बांग्लादेशियों को असम पुलिस ने वापस खदेड़ दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी। हालांकि सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने यह नहीं बताया कि दोनों बांग्लादेशी आखिर असम के किस जिले से घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे। सरमा ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक सराहनीय अभियान में असम पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के रूप में पहचाने गए दो लोगों को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।'

बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम पुलिस ने खदेड़ा

हिमंत बिस्व सरमा ने आगे लिखा, 'दोनों घुसपैठियों की पहचान ब्यूटी बेगम और जैस्मीन खातून के रूप में हुई है।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'दोनों को पकड़ने के बाद तुरंत सीमा पार वापस भेज दिया गया। टीम ने बहुत बढ़िया काम किया है।' इससे पहले 11 दिसंबर को हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि 2 बांग्लादेशी घुसपैठियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से गिरफ्तार कर उनके देश वापस भेज दिया गया है। सीएम ने हालांकि यह नहीं बताया कि दोनों बांग्लादेशी नागरिकों ने किस स्थान या क्षेत्र से भारत में घुसने की कोशिश की।

असम में अवैध घुसपैठ के खिलाफ जारी है अभियान

हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ने के एक और सफल ऑपरेशन के तहत 2 बांग्लादेशियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा गया और असम पुलिस द्वारा उन्हें सीमा पार वापस भेज दिया गया।’ उन्होंने बताया कि वापस भेजे गए बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान सिमु बेगम और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है। बता दें कि असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Assam से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट