1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. असम
  4. असम में पकड़े गए 4 बांग्लादेशी नागरिक, भेजे गए वापस, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कही ये बात

असम में पकड़े गए 4 बांग्लादेशी नागरिक, भेजे गए वापस, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कही ये बात

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 30, 2025 07:10 am IST,  Updated : Mar 30, 2025 07:11 am IST

असम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में असम के श्रीभूमि जिले से 4 और बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है, जिन्हें वापस भेज दिया गया है।

Four Bangladeshi citizens caught in Assam sent back CM Himanta Biswa Sharma said this- India TV Hindi
सीएम हिमंत विश्व शर्मा Image Source : PTI

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों को असम के श्रीभूमि जिले में पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान मोहम्मद शॉन, मोहम्मद एस एम पोलाश, अदस मोलिक और रुखशाना बेगम के रूप में हुई है और उन्हें उनके देश भेज दिया गया है। शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अवैध घुसपैठ के खिलाफ एक मजबूत और निर्णायक कदम में श्रीभूमि पुलिस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया और उन्हें सीमा पार भेज दिया।’’

असम में बांग्लादेशी नागरिकों पर एक्शन

बता दें कि इससे पहले असम से 15 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अवैध घुसपैठ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी कड़ी निगरानी जारी रखते हुए श्रीभूमि जिला पुलिस ने बांग्लादेश के दो नागरिकों को पकड़ा और उन्हें वापस भेज दिया।’’ असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर तक अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। शर्मा ने बताया कि विदेशी नागरिकों की पहचान इरफान खान और नूरुल अफसर के रूप में हुई। उन्होंने कहा, ‘‘असम पुलिस द्वारा यह सख्त निगरानी जारी रहेगी।’’ 

हिमतं विश्व शर्मा का बयान

इससे पूर्व असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में बांग्लादेश के छह नागरिकों को राज्य की पुलिस ने पकड़ा और उन्हें पड़ोसी देश के प्राधिकारियों को सौंप दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट किया, ‘‘असम में अवैध घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। घुसपैठ के प्रयास करने वालों के खिलाफ असम पुलिस ने सख्त निगरानी करते हुए बांग्लादेश के छह नागरिकों को पकड़ा और उन्हें सीमा पार भेज दिया।’’ पकड़े गए बांग्लादेशियों की पहचान मुस्तफिजुर रहमान, कब्बो क्रूज, मोहम्मद लेलिन मिया, सिराजुल इस्लाम, सैफुल इस्लाम और मुक्तार हुसैन के रूप में की गई है। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Assam से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट