नयी दिल्ली। आटोमेशन एनीवेयर ने 29 करोड़ डॉलर (2,080 करोड़ रुपए) जुटाए हैं। रोबोटिक प्रोसेस आटोमेशन प्रदाता कंपनी ने यह राशि सेल्सफोर्स वेंचर्स की अगुवाई में जुटाई है। आटोमेशन एनीवेयर ने बयान में कहा कि श्रृंखला बी दौर में कंपनी का मूल्यांकन 6.8 अरब डॉलर आंका गया है।
Related Stories
इस दौर में सेल्सफोर्स के अलावा सॉफ्टबैंक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और गोल्डमैन सैश ने भी हिस्सा लिया। पिछले साल आटोमेशन एनीवेयर ने श्रृंखला ए के तहत सॉफ्टबैंक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, जनरल अटलांटिक, गोल्डमैन सैश, न्यू एंटरप्राइज एसोसिएट्स, वर्ल्ड इनोवेशन लैब और वर्कडे वेंचर्स से 55 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई थी।