बजाज ऑटो की कुल बिक्री फरवरी में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,93,089 वाहन रही। पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 3,57,883 वाहनों का था।
Related Stories
शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 3,27,985 इकाई रही जो पिछले साल फरवरी में 2,97,514 इकाई थी।
कंपनी ने इस अवधि में 65,104 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की जो पिछले साल फरवरी की 2,97,514 वाहनों की बिक्री के मुकाबले आठ प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में कंपनी का कुल निर्यात 19 प्रतिशत बढ़कर 1,71,383 वाहन रहा जो पिछली फरवरी में 1,43,860 वाहन था।