नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने अपनी नई मोटरसाइकिल पल्सर 125 नियोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। दिल्ली में इस नई मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 64,000 रुपए से शुरू है।
Related Stories
बजाज ऑटो ने बयान में कहा कि नई पल्सर 125 नियोन में 125 सीसी का इंजन लगा हुआ है। यह मॉडल ड्रम और डिस्क ब्रेक दोनों वेरिएंट में मौजूद होगा। ड्रम ब्रेक वाले संस्करण की एक्स-शोरूम कीमत 64,000 रुपए, जबकि डिस्क ब्रेक वाले संस्करण का दाम 66,618 रुपए है।
बजाज ऑटो के अध्यक्ष सारंग कनाडे ने कहा कि नई पल्सर 125 नियोन ऐसे सफर करने वालों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो बेहतर प्रदर्शन, स्टाइल के साथ स्पोर्टी मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं।

पल्सर 125 नियोन में प्राइमरी किक के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स है, जो राइडर को किसी भी गियर में क्लिच दबाकर मोटरसाइकिल को स्टार्ट करने की अनुमति देता है।