नई दिल्ली। बजाज ऑटो (Bajaj) ने आज भारतीय बाजार में 160 सीसी की पल्सर NS160 मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। इसकी मुंबई शोरूम में कीमत 80,648 रुपए है। बजाज ऑटो ने एक बयान में कहा कि नई पीढ़ी की पल्सर NS160 ऐसे ग्राहकों की जरूरत को पूरा करेगी, जो प्रीमियम गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय स्टाइल और प्रदर्शन चाहते हैं।
बजाज ऑटो के अध्यक्ष (मोटरसाइकल्स) इरिक वास ने कहा कि नई पीढ़ी की पल्सर NS160 पावर, स्टाइलिंग और शानदार प्रदर्शन का ऐसा संयोजन है कि इस वर्ग की कोई अन्य बाइक इसका मुकाबला नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि NS160 को उतारने के साथ कंपनी देश में स्पोर्ट्स बाइक बाजार में अग्रणी स्थान हासिल करने का इरादा रखती है।
इन मोटरसाइकिलों से है मुकाबला
बाइक में ये सब है खास
एनएस सीरीज की बात करें तो बजाज अपनी 150 सीसी और 200 सीसी में इसे पेश कर चुकी है। 160 सीसी वाली बाइक पल्सर 160NS भी डिजाइन के मामले में ऐसी ही दिखाई देती है। प्रमुख फीसर्च के रूप में इस बाइक में हैंडलबार पर क्लिप, स्प्लिट सीट, एलईडी टेललाइट, डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर और अंडर बेली एग्जहॉस्ट सिस्टम दिया गया है। यह बाइक 160.3 सीसी, ऑयल कूल्ड, 4-वॉल्व, सिंगल सिलिंडर इंजन से लैस होगी। यह इंजन 15.3 बीएचपी का पावर और 14.6Nm का टॉर्क पैदा करेगा।