BMW 530i M Sport
नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने गुरुवार को भारत में अपनी 530i M स्पोर्ट कार को लॉन्च किया है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 59.2 लाख रुपए है।
बीएमडब्ल्यू ने बयान में कहा कि यह कार पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसे चेन्नई संयंत्र में तैयार किया गया है। यह बीएस-छह मानकों का पालन करती है। कंपनी इसके डीजल संस्करण की बिक्री पहले से ही देश में कर रही है।
यह कार डिस्प्ले-की जैसी प्रौद्योगिकी से लैस है, जो चालक को हमेशा कार के साथ संपर्क में रहने में मदद करती है। सुरक्षा फीचर्स के लिहाज से इसमें छह एयरबैग, एबीएस, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (डीएससी) समेत विभिन्न सुविधाएं दी गई हैं।
दो लीटर पेट्रोल इंजन से लैस बीएबडब्ल्यू 530 आई 242 एचपी का पावर पैदा करती है। यह 0 से 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार सिर्फ 6.2 सेकंड में हासिल कर सकती है।






































