1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. New Mini: भारत में BMW ने पेश की मिनी कनवर्टिबल, कीमत 34.90 लाख रुपए

New Mini: भारत में BMW ने पेश की मिनी कनवर्टिबल, कीमत 34.90 लाख रुपए

 Published : Mar 17, 2016 01:50 pm IST,  Updated : Mar 17, 2016 01:51 pm IST

जर्मन कार कंपनी BMW ने मिनी कनवर्टिबल का नया संस्करण भारत में पेश किया। इसकी कीमत दिल्ली शोरूम में 34.90 लाख रुपए है।

New Mini: भारत में BMW ने पेश की मिनी कनवर्टिबल, कीमत 34.90 लाख रुपए- India TV Hindi
New Mini: भारत में BMW ने पेश की मिनी कनवर्टिबल, कीमत 34.90 लाख रुपए

नई दिल्ली: जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी लग्‍जरी कार मिनी कनवर्टिबल का नया संस्करण भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। इसकी दिल्ली में एक्‍सशोरूम कीमत में 34.90 लाख रुपए है। BMW ग्रुप इंडिया ने एक बयान में कहा है कि नई कार देश भर की सभी बीएमडब्‍ल्‍यू डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। इस वाहन में ब्रेक असिस्ट, क्रेश सेंसर सहित अनेक अन्य फीचर्स और हैं। भारत में मिनी कूपर ब्रांड के तहत बीएमडब्‍ल्‍यू की यह तीसरी पेशकश है। इससे पहले कंपनी भारतीय बाजार में मिनी के स्‍टैंडर्ड वजर्न और कूपर एस लॉन्‍च कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- Test Of Best: कॉम्‍पेक्‍ट SUV में रेनॉल्‍ट डस्टर और क्रेटा के बीच है मुकाबला, जानिए कौन है आपके लिए बेहतर

तस्‍वीरों में देखिए BMW मिनी कूपर कन्‍वर्टिबल की खास तस्‍वीरें…

mini cooper convertible

mini-10mini cooper convertible

mini-2mini cooper convertible

mini-9mini cooper convertible

mini-3mini cooper convertible

mini-5mini cooper convertible

mini-4mini cooper convertible

mini-8mini cooper convertible

mini-7mini cooper convertible

mini-6mini cooper convertible

mini-1mini cooper convertible

कन्‍वर्टिबल रूफ वाली थ्री डोर वाली कार

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुए ऑटो एक्‍सपो के दौरान BMW इंडिया के अध्‍यक्ष फिलिप वॉन साहर ने इस नए प्रोडक्‍ट के बारे में जानकारी उपलब्‍ध कराई थी। वॉन साहर ने इस दौरान कहा था कि कंपनी इस साल मिनी कूपर कन्‍वर्टीबल और क्‍लबमैन मॉडल लॉन्‍च करेगी। नई BMW मिनी कूपर कन्‍वर्टीबल एक थ्री डोर सॉफ्ट टॉप कन्‍वर्टीबल है जो कि नए यूकेएल प्‍लेटफॉर्म पर बनी है। इसकी सीट्स काफी आरामदायक हैं। इसके अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इसमें डायनैमिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (डीएससी), फ्रंट एयरबैग, हैड-थ्रॉक्स एयरबैग्स, 3 प्वाइंट ऑटोमैटिक बैल्ट्स ऑन ऑल सीट्स और इलेक्ट्रोनिक डिफरेंशल लॉक कंट्रोल (ईडीएलसी) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- हुंडई ने ऑस्‍ट्रेलियन मार्केट से रिकॉल की 37 हजार i30, ईएससी सिस्‍टम में आई खराबी

पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल

इसमें 4 सिलिंडर वाला ट्विन पावर टर्बो इंजन लगा हुआ है। इससे माक्सिमम 192 पीएस की ताकत और 280एनएम टॉर्क जनरेट होती है। साथ ही इसमें 6 स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांस्मिशन से जोड़ा गया है। यह गाड़ी 0.100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 6.8 सेकेंड का समय लेती है और इसकी टॉप स्पीड 235 किमी प्रति घंटा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा