1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. BMW ने लॉन्‍च की MINI John Cooper कार, कीमत है इसकी 43.5 लाख रुपए

BMW ने लॉन्‍च की MINI John Cooper कार, कीमत है इसकी 43.5 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 09, 2019 01:53 pm IST,  Updated : May 09, 2019 01:53 pm IST

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अपने एक बयान में कहा है कि मिनी जॉन कूपर वर्क्स पूरी तरह से बिल्ट-अप यूनिट के रूप में सभी मिनी डीलरशिप के पास जून माह से उपलब्ध होगी।

BMW launches MINI John Cooper Works Hatch priced Rs 43.5 lakh- India TV Hindi
BMW launches MINI John Cooper Works Hatch priced Rs 43.5 lakh Image Source : BMW LAUNCHES MINI JOHN CO

नई दिल्‍ली। जर्मनी की लग्‍जरी कार निर्माता बीएमडब्‍ल्‍यू ने गुरुवार को अपनी मिनी जॉन कूपर वर्क्‍स हैचबैक कार को भारत में लॉन्‍च किया है। इसकी यहां कीमत 43.5 लाख रुपए है। मिनी जॉन कूपर वर्क्‍स, मिनी 3-डोर हैच पर आधारित है।

बीएमडब्‍ल्‍यू इंडिया ने अपने एक बयान में कहा है कि मिनी जॉन कूपर वर्क्‍स पूरी तरह से बिल्‍ट-अप यूनिट के रूप में सभी मिनी डीलरशिप के पास जून माह से उपलब्‍ध होगी।

बीएमडब्‍ल्‍यू ग्रुप इंडिया के कार्यकारी अध्‍यक्ष हैंस क्रि‍श्चियन बैयरटेल्‍स ने कहा कि जॉन कूपर वर्क्‍स हेरीटेज, एक्‍सक्‍लूसिविटी और परफॉर्मेंस का एक अनूठा मिश्रण है। उन्‍होंने कहा कि हमारे प्रीमियम परफॉर्मेंस मॉडल्‍स, जिनका नाम दिग्‍गज जॉन कूपर के नाम पर रखा गया है, वे अबतक के सबसे शक्तिशाली और एक्‍सक्‍लूसिव मिनी मॉडल हैं।  

मिनी जॉन कूपर वर्क्‍स हैचबैक में 2 लीटर, 4 सिलेंडर ट्वीन पावर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। कंपनी ने दावा किया है कि यह कार मात्र 6.1 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा