1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. नैनो के भविष्य की राह अभी तय नहीं, टाटा मोटर्स का बोर्ड लेगी उचित फैसला

नैनो के भविष्य की राह अभी तय नहीं, टाटा मोटर्स का बोर्ड लेगी उचित फैसला

 Written By: Manish Mishra
 Published : Feb 05, 2017 04:57 pm IST,  Updated : Feb 05, 2017 04:57 pm IST

टाटा मोटर्स ने अपनी लखटकिया कार नैनो के भविष्य के बारे में अभी किसी प्रतिबद्धता से इनकार किया है और कहा है कि इस बारे में उचित फैसला बोर्ड के अनुसार ही किया जाएगा।

नैनो के भविष्य की राह अभी तय नहीं, टाटा मोटर्स का बोर्ड लेगी उचित फैसला- India TV Hindi
नैनो के भविष्य की राह अभी तय नहीं, टाटा मोटर्स का बोर्ड लेगी उचित फैसला

मुंबई। टाटा मोटर्स ने अपनी लखटकिया कार नैनो के भविष्य के बारे में अभी किसी प्रतिबद्धता से इनकार किया है और कहा है कि इस बारे में उचित फैसला बोर्ड के अनुसार ही किया जाएगा।

देश की यह प्रमुख वाहन कंपनी अपनी भावी योजनाओं को अंतिम रूप दे रही है लेकिन इसमें नैनो की भूमिका लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। टाटा समूह में शीर्ष पदों पर आसीन पदाधिकारियों के लिए नैनो को काफी संवेदनशील माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : तीन लाख रुपए से अधिक नकद लेने पर देना होगा उतना ही जुर्माना, पहली अप्रैल से होगी शुरुआत

  • कंपनी ने 2019 तक देश की तीन शीर्ष यात्री वाहन कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा और उसने इसके लिए एक नयी यात्री वाहन कार्यनीति भी बनाई है।
  • हालांकि, कंपनी के शीर्ष अधिकारी यह नहीं बता रहे कि भावी योजनाओं में नैनो का क्या होगा जो कि रतन टाटा की परियोजना है।

यह भी पढ़ें : आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों की सोमवार को हड़ताल, आउटसोर्सिग का कर रहे हैं विरोध

क्या कंपनी की भावी योजनाओं में नैनो शामिल होगी यह पूछे जाने पर टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक गुएंतर बुशचेक ने कहा

मैं अभी कुछ नहीं बता सकता क्योंकि यात्री वाहन कार्यनीति के तहत हैं। ये फैसले बोर्ड के रख के हिसाब से उचित समय व जरूरत के हिसाब से किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा