1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. कार खरीदने पर भारी डिस्काउंट, मारुति 35,000 और हुंडई दे रही है 50,000 रुपए की छूट, महिंद्रा का भी ऑफर

कार खरीदने पर भारी डिस्काउंट, मारुति 35,000 और हुंडई दे रही है 50,000 रुपए की छूट, महिंद्रा का भी ऑफर

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 05, 2017 11:43 am IST,  Updated : Sep 05, 2017 11:43 am IST

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति अपने कई मॉडल्स पर 35,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। महिंद्रा और हुंडई ने भी ऑफर शुरू किए हैं

कार खरीदने पर भारी डिस्काउंट, मारुति 35,000 और हुंडई दे रही है 50,000 रुपए की छूट, महिंद्रा का भी ऑफर- India TV Hindi
कार खरीदने पर भारी डिस्काउंट, मारुति 35,000 और हुंडई दे रही है 50,000 रुपए की छूट, महिंद्रा का भी ऑफर

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ऑटो कंपनियों ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति अपने कई मॉडल्स पर 35,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। पैसा खबर इंडिया टीवी ने खुद मारूति के दिल्ली स्थित शोरूम्स से यह जानकारी हासिल की है।

मारुति की गाड़ियों पर ऑफर

दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मारुति के बग्गा लिंक शोरूम से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी वेगनआर पर 35,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है, इसके अलावा ऑल्टो 800 पर भी 35,000 रुपए और ऑल्टो के 10 पर 27,000 रुपए तक का डिस्काउंट है। मिली जानकारी के मुताबिक यह डिस्काउंट इस महीने चलता रहेगा।

हुंडई दे रही है डिस्काउंट

मारुति के अलावा हुंडई की गाड़यों पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। दिल्ली के मदर डेयरी के पास स्थित में हुंडई के शोरूम सनराइज हुंडई से मिली जानकारी के मुताबिक आई-10 ग्रांड में एस्टा को छोड़ बाकी सभी मॉडल पर भारी डिस्काउंट है, 50000 रुपए के कैश डिस्काउंट के साथ 25,000 रुपए एक्सचेंज ऑफर और साथ में एक्सचेंज होने वाली गाड़ी की कीमत के बराबर छूट दी जाएगी। मिलाकर यह डिस्काउंट 1 लाख रुपए तक पहुंच सकता है। आई-20 मॉडल पर 20,000 रुपए के एक्सचेंज ऑफर के साथ एक्सचेंज की जाने वाली गाड़ी की कीमत के बराबर छूट दी जा रही है। सनराइड हुंडई के मुताबिक 20 सितंबर तक ये ऑफर है।

महिंद्रा की गाड़ियों पर छूट

मारूति के हुंडई के अलावा महिंद्रा भी अपने कुछ मॉडल्स पर डिस्काउंट दे रही है। दिल्ली के वजीरपुर स्थित महिंद्रा के शोरूम से मिली जानकारी के मुताबिक महींद्रा केयूवी पर 31,000 रुपए से लेकर 36,000 रुपए तक का डिस्काउंट है, केयूवी के के-2 से मॉडल से लेकर के-6 मॉडल पर 31,000 रुपए और के-8 मॉडल पर 36,000 रुपए का डिस्काउंट है, इसके अलावा महिंद्रा की तरफ से 25,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। केयूवी के अलावा महिंद्रा के टीयूवी मॉडल पर 20,000 रुपए का डिस्काउंट है साथ में एक्सचेंज ऑफर के तहत अलग से 20,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक डिस्काउंट इस महीने चलता रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा