1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सर्फ 6000 रुपए के डाउन पेमेंट पर स्कूटर और 15 हजार में घर ले जाइए बाइक, ये कंपनियां लेकर आईं ऑफर

सर्फ 6000 रुपए के डाउन पेमेंट पर स्कूटर और 15 हजार में घर ले जाइए बाइक, ये कंपनियां लेकर आईं ऑफर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 12, 2016 07:12 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 07:12 pm IST

कम डाउन पेमेंट और आसान किस्तों पर स्कूटर और मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनियां इंश्योरेंस के पैसे भी ईएमआई में लेने को तैयार हैं।

Diwali Offers: सर्फ 6000 रुपए के डाउन पेमेंट पर स्कूटर और 15 हजार में घर ले जाइए बाइक, ये कंपनियां लेकर आईं ऑफर- India TV Hindi
Diwali Offers: सर्फ 6000 रुपए के डाउन पेमेंट पर स्कूटर और 15 हजार में घर ले जाइए बाइक, ये कंपनियां लेकर आईं ऑफर

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कार कंपनियों के बाद टू-व्हीलर्स कंपनियां भी ऑफर्स लेकर आईं है। इसके तहत आप कम डाउन पेमेंट और आसान किस्तों पर स्कूटर और मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनियां इंश्योरेंस के पैसे भी ईएमआई में लेने को तैयार हैं। इसके अलावा जीरो प्रोसेसिंग फीस, जीरो डॉक्यूमेंटेशन चार्ज और लो रेट इंटरेस्ट रेट जैसे आकर्षक ऑफर्स ग्राहकों को दिए जा रहे हैं।

 ये है होंडा का ऑफर

  • स्कूटर सेगमेंट में एक्टिवा सीरिज होंडा की सबसे कामयाब मॉडल रहा है है।
  • इस फेस्टिव सीजन में केवल 7999 रूपए डाउन पेमेंट देकर आप होंडा एक्टिवा 125 स्कूटर अपने घर ले जा सकते है।
  • इस पर बीमा की राशि भी आप आसन किश्तों में दे सकते है।
  • इसके साथ ही होड़ा ग्राहकों को 999 रूपए बेहद कम ईएमआई ऑफर कर रही है।

सिर्फ 5999 रुपए के डाउन पेमेंट पर लीजिए यामाहा का ये स्कूटर

  • यामाहा टूव्हीलर्स की ओर से रे जेडआर पर आकर्षक ऑफर्स जारी किया गया है।
  • इन ऑफर्स के तहत आप मात्र 5999 रूपए डाउन पेमेंट देकर यह स्कूटर घर ला सकते हैं।
  • इस स्कूटर के लिए कम से कम ईएमआई 777 रूपए रखी गई है।
  • इसके साथ ही जीरो प्रोसेसिंग फीस ऑफर भी है।
  • इस स्कूटर में दो वेरिएंट हैं जिनमें एक ड्रम ब्रेक तथा दूसरा डिस्क ब्रेक के साथ आता है।
  • 113 सीसी इंजन से लैस इस स्कूटर में ब्लू-कोर तकनीक का इस्तेमाल किया है।
  • इसकी मदद से ज्यादा पॉवर के साथ 66 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देता है।

तस्वीरों में देखिए लड़कियों के लिए 5 बेहतरीन स्कूटर्स

5 stylish scooters for ladies-6

indiatvpaisa-scooter-65 stylish scooters for ladies

indiatvpaisa-scooter-1Honda Dio

indiatvpaisa-scooter-2Suzuki Lets

indiatvpaisa-scooter-4TVS Zest

indiatvpaisa-scooter-3Yamaha Ray

indiatvpaisa-scooter-5Vespa

15 हजार में घर ले जाइए बाइक

  • स्टाइलिश बाइक सुजुकी जिक्सर लेने का यह शानदार मौका है।
  • सिर्फ 14999 रूपए देकर आप इस बाइक को अपने घर ला सकते हैं।
  • बाकी पेमेंट आसन किश्तों में कर सकते हैं।
  • इसके अलावा पेटीएम के जरिए खरीददारी करने पर आप 3 हजार रूपए और बचा सकते हैं।
  • कंपनी की ओर से इस पर 5 साल की फ्री वॉरंटी भी दी जा रही है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा