1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री का टूटा रिकॉर्ड, 1 साल में 8 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी

रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री का टूटा रिकॉर्ड, 1 साल में 8 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Apr 02, 2018 01:48 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 01:48 pm IST

ऑयसर मोटर्स के मुताबिक अप्रैल 2017 से मार्च 2018 के दौरान देश में कुल 820492 रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री हुई है जबकि वित्तवर्ष 2016-17 में कुल 666490 बाइक्स की सेल हुई थी।

Eicher Motors sold more than 8 lakh Royal Enfield - India TV Hindi
Eicher Motors sold more than 8 lakh Royal Enfield bikes in 2017-18

नई दिल्ली। सड़कों पर अपनी आवाज का रोमांच पैदा करने वाली पावरफुल बाइक रॉयल एनफील्ड की  बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है। देश में रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी ऑयसर मोटर्स की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दो दिन पहले खत्म हुए वित्तवर्ष 2017-18 के दौरान देश में रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री का आंकड़ा 8 लाख को पार कर गया है और बिक्री में कुल 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

देश में बिक गई 8 लाख से ज्यादा रॉयल एनफील्ड बाइक्स

ऑयसर मोटर्स के मुताबिक अप्रैल 2017 से मार्च 2018 के दौरान देश में कुल 820492 रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री हुई है जबकि वित्तवर्ष 2016-17 में कुल 666490 बाइक्स की सेल हुई थी। 2017-18 में हुई 820492 बाइक्स में से 19262 बाइक्स विदेशों में निर्यात हुई हैं और बाकी 801230 बाइक्स की बिक्री घरेलू मार्केट में हुई है।

350 CC तक क्षमता वाली बाइक्स की ज्यादा मांग

ऑयसर मोटर्स के मुताबिक वित्तवर्ष 2017-18 में 350 CC तक इंजन क्षमता वाली बाइक्स की ज्यादा मांग रही है जबकि 350 CC से ज्यादा क्षमता वाले इंजन की मांग में कुछ कमी आई है, आंकड़ों के मुताबिक 2017-18 में 350 CC इंजन वाली 764804 बाइक्स की बिक्री हुई है जबकि इससे ऊपर की क्षमता वाली 55688 बाइक्स बिकी हैं।

मार्च में 350 CC से ऊपर की बाइक्स की सेल 4 गुना बढ़ी

पूरे वित्तवर्ष 2017-18 में भले ही 350 CC से ऊपर की क्षमता वाली बाइक्स की सेल में कमी आई हो लेकिन बीते मार्च के इनकी मांग में 4 गुना बढ़ोतरी हुई है, अकेले मार्च में ही 6680 बाइक्स बिक गई हैं जबकि 2017 के मार्च में सिर्फ 1667 बाइक्स ही बिकीं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा