1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हार्ले डेविडसन ने दिया त्‍योहारों पर बड़ा तोहफा, कंपनी ने दो बाइक के दाम 2.5 लाख रुपए तक घटाए

हार्ले डेविडसन ने दिया त्‍योहारों पर बड़ा तोहफा, कंपनी ने दो बाइक के दाम 2.5 लाख रुपए तक घटाए

 Published : Sep 11, 2017 01:26 pm IST,  Updated : Sep 11, 2017 07:08 pm IST

अगर आप हार्ले डेविडसन की सुपरबाइक्‍स चलाने के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्‍छा मौका है। कंपनी ने बाइक की कीमतों में भारी कटौती का एलान किया है।

हार्ले डेविडसन ने दिया त्‍योहारों पर बड़ा तोहफा, कंपनी ने दो बाइक के दाम 2.5 लाख रुपए तक घटाए- India TV Hindi
हार्ले डेविडसन ने दिया त्‍योहारों पर बड़ा तोहफा, कंपनी ने दो बाइक के दाम 2.5 लाख रुपए तक घटाए

नई दिल्ली। अगर आप हार्ले डेविडसन की सुपरबाइक्‍स चलाने के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्‍छा मौका है। कंपनी ने बाइक की कीमतों में भारी कटौती का एलान किया है। अमेरिका की प्रख्यात बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपने दो बाइक माडलों की कीमत 2.5 लाख रुपये तक कम की है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसने अपनी फैट ब्वाय बाइक के 2017 एडिशन की कीमत 2,01,010 रुपए घटा दी है। कटौती के बाद इस बाइक की कीमत 14,99,990 रुपए हो गई है।

वहीं दूसरी ओर कंपनी की हेरीटेज साफ्टेल क्लासिक की कीमत में 2,50,010 रुपए की कटौती हुई है। ताजा कटौती के बाद इसकी कीमत 15,99,990 रुपए हो गई है। कंपनी का कहना है कि ये दाम एक सितंबर से प्रभावी हो गए। बाजार के जानकारों के मुताबिक भारत लॉन्‍चिंग के समय ही इनकी कीमत काफी ओवरप्राइज्ड बताई जा रही थी। जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। माना जा रहा है कि कीमतों में कटौती के बाद से बाइक की डिमांड में कुछ तेजी जरूर देखी जा सकती है।

फैट ब्वाय के इंजन की बात करें तो इसमें 1690cc का 2 सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। ये 65bhp का पावर और 125Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है। वहीं हेरीटेज सॉफ्टेल क्लासिक 1690cc का 2 सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। ये 65bhp का पावर और 124Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा