Saturday, January 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हार्ले-डेविडसन ने लॉन्‍च की दुनिया की सबसे महंगी बाइक, कीमत 2 रॉल्‍स-रॉयस से भी ज्‍यादा

हार्ले-डेविडसन ने लॉन्‍च की दुनिया की सबसे महंगी बाइक, कीमत 2 रॉल्‍स-रॉयस से भी ज्‍यादा

दुनिया की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने एक बार फिर दुनिया भर में धमाल मचा दिया है। कंपनी स्विट्जरलैंड में दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल पेश कर दी है।

Written by: Sachin Chaturvedi @sachinbakul
Published : May 19, 2018 05:39 pm IST, Updated : May 19, 2018 05:39 pm IST
Harley Davidson- India TV Paisa

Harley Davidson

नई दिल्‍ली। दुनिया की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने एक बार फिर दुनिया भर में धमाल मचा दिया है। कंपनी स्विट्जरलैंड में दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल पेश कर दी है। वास्‍तव में यह हाल में लॉन्‍च की गई बाइक सॉफ्टेल स्लिम का कस्‍टमाइज्‍ड वर्जन है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 1.5 मिलियन यूरो रखी है। भारतीय मुद्रा में यह कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बैठती है। आप जरूर सोच रहे होंगे की दो पहिया बाइक की इतनी ज्‍यादा कीमत क्‍यों‍ है। इसका जवाब है इसपर लगे बेशकीमती हीरे, रत्‍न और नायाब पत्‍थर। इस बाइक को हीरे और रत्‍नों के अलावा कई स्‍थानों पर सोने से भी सजाया गया है। यही कारण है कि इसकी कीमत 12 करोड़ हो गई

बातकरें इसकी खासियत की तो हार्ले-डेविडसन ने इस ब्‍लू एडिशन में महंगी स्विस वॉच भी लगाई है। इसके अलावा इसमें ज्वेलरी परवेयर, बुचरर भी लगाया गया है। कंपनी ने इसे ब्ल्यू एडिशन वॉच कलेक्शन के प्रचार के लिए लगाया है। हमने आपको पहले ही बताया कि इस कस्‍टमाइज बाइक को हार्ले-डेविडसन सॉफटेल स्लिम एस पर तैयार किया गया है। लेकिन एक बार इस बाइक को देखकर आपको यकीन नहीं होगा।

Harley Davidson

Harley Davidson
 

Harley Davidson

Harley Davidson

कंपनी ने बताया कि बाइक में महीन नक्‍काशी भी की गई है। इस बाइक को तैयार करने में कंपनी के 2500 से ज्‍याद घंटे खर्च हुए हैं। वहीं इस प्रोजेक्ट को डिज़ाइन करने के लिए कंपनी को एक साल का वक्‍त लगा है। इस बाइक पर बंडनर बाइक के मोटरसाइकल विशेषज्ञ और घड़ी बनाने वाली कंपनी के 8 मेंबर्स ने मिलकर काम किया है।

Harley Davidson

Harley Davidson

हार्ले-डेविडसन ब्ल्यू एडिशन को बेहतरीन लग्ज़री बनाने के लिए लगभग 360 डायमंड लगाए गए हैं। इस मोटरसाइकिल के सभी स्क्रू गोल्ड प्लेटेड हैं। आपको बता दें कि हार्ले-डेविडसन ब्‍लू एडिशन को कंपनी ने इसी महीने पेश किया है। कंपनी ने इस वक्‍त बताया था कि यह दुनिया की सबसे महंगी बाइक है। कंपनी ने इस महंगी बाइक की सिर्फ एक ही यूनिट तैयार की है। अभी तक सबसे महंगी बाइक का रिकॉर्ड विन्सेंट ब्लैक लाइटनिंग के नाम था। इस बाइक को नीलामी में 929,000 डॉलर यानी लगभग 6 करोड़ रुपए में बेचा गया था।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement