1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Harley Davidson बाइक्स को लेकर ट्रंप ने कहा भारत में ड्यूटी 50% घटने से उनको फायदा नहीं

Harley Davidson बाइक्स को लेकर ट्रंप ने कहा भारत में ड्यूटी 50% घटने से उनको फायदा नहीं

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 27, 2018 12:20 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 12:20 pm IST

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका से भारत को जो बाइक्स एक्सपोर्ट करते हैं उनपर अब भी भारत को 50 प्रतिशत टैक्स मिल रहा है लेकिन अमेरिका को कुछ नहीं मिल रहा

Donald Trump on Harley Davidson- India TV Hindi
Donald Trump on Harley Davidson bikes import duty in India

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हाल ही में Harley Davidson और अन्य पावर बाइक्स पर आयात शुल्क में जो कटौती की है उस कटौती को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर्याप्त नहीं मानते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत ने आयात शुल्क में जो 50 प्रतिशत की कटौती की है उससे उनको कुछ नहीं मिल रहा है।

ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक अच्छे व्यक्ति हैं और उन्होंने फोन पर बताया कि भारत सरकार ने पावर मोटरसाइकल्स पर आयात शुल्क में 50 प्रतिशत की कटौती कर दी है, मैने (ट्रंप) कहा कि यह ठीक है लेकिन इससे हमें किसी तरह का फायदा नहीं है, हम अमेरिका से भारत को जो बाइक्स एक्सपोर्ट करते हैं उनपर अब भी भारत को 50 प्रतिशत टैक्स मिल रहा है लेकिन अमेरिका को कुछ नहीं मिल रहा और ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी अगर सोचते हैं को वह हमारी भलाई कर रहे हैं तो यह भलाई नहीं है।

ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका में भारत बहुत सारी मोटरसाइक्स बेचता है और न तो किसी तरह का टैक्स देता है और न ही कोई ड्यूटी, जबकि Harley Davidson पर भारत 50 प्रतिशत टैक्स वसूलता है। ट्रंप ने कहा कि वह जिस तरह का फायदा भारत को दे रहे हैं वैसा ही फायदा भारत से भी उठाना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा