1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बजाज को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बनी होंडा, मई में बेचे 5 लाख से ज्‍यादा वाहन

बजाज को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बनी होंडा, मई में बेचे 5 लाख से ज्‍यादा वाहन

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 02, 2017 02:29 pm IST,  Updated : Jun 02, 2017 02:29 pm IST

अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने बजाज ऑटो को पीछे छोड़ते हुए देश में दूसरा स्‍थान हासिल कर लिया है। मई में होंडा ने पांच लाख से अधिक वाहने बेचे हैं।

बजाज को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बनी होंडा, मई में बेचे 5 लाख से ज्‍यादा वाहन- India TV Hindi
बजाज को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बनी होंडा, मई में बेचे 5 लाख से ज्‍यादा वाहन

नई दिल्ली। अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने बजाज ऑटो को पीछे छोड़ते हुए देश में दूसरा स्‍थान हासिल कर लिया है। मई में लगातार दूसरे महीने होंडा ने पांच लाख से अधिक दोपहिया वाहने बेचे हैं, वहीं बजाज ऑटो की बिक्री इस दौरान 10 फीसदी घटी है।

निर्यात में भी होंडा ने 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। पिछले वर्ष मई महीने में जहां कंपनी ने 20,468 दोपहिया वाहन निर्यात किए थे, वहीं इस साल मई महीने में होंडा ने 26,654 दोपहिया वाहन निर्यात किए।

बजाज ने बेचे केवल 3 लाख वाहन

मई में बजाज ऑटो की बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान कंपनी ने कुल 3ख्‍13,756 वाहनों की बिक्री की। पिछले साल समान महीने में कंपनी ने 3,47,655 वाहनों की बिक्री की थी।

बजाज की मोटरसाइकिल बिक्री भी 10 फीसदी घटकर 2,77,115 यूनिट रही, जो पिछले साल मई में 3,07,344 यूनिट थी। बजाज का निर्यात भी 3 प्रतिशत घटकर 1,39,709 यूनिट रहा, जो कि पिछले साल मई में 1,43,421 यूनिट था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा