1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सैंट्रो की जगह नई हैचबैक लॉन्‍च करने की तैयारी में है हुंडई, वैगन-आर, सेलेरियो और टाटा टियागो को देगी टक्‍कर

सैंट्रो की जगह नई हैचबैक लॉन्‍च करने की तैयारी में है हुंडई, वैगन-आर, सेलेरियो और टाटा टियागो को देगी टक्‍कर

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 23, 2017 11:12 am IST,  Updated : Nov 23, 2017 11:15 am IST

हुंडई इन दिनों एक नई हैचबैक पर काम कर रही है जो कंपनी की बंद हो चुकी कार सैंट्रो की जगह ले सकती है। हाल ही में इस नई हैचबैक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है

सैंट्रो की जगह नई हैचबैक लॉन्‍च करने की तैयारी में है हुंडई, वैगन-आर, सेलेरियो और टाटा टियागो को देगी टक्‍कर- India TV Hindi
सैंट्रो की जगह नई हैचबैक लॉन्‍च करने की तैयारी में है हुंडई, वैगन-आर, सेलेरियो और टाटा टियागो को देगी टक्‍कर

नई दिल्‍ली। हुंडई इन दिनों एक नई हैचबैक पर काम कर रही है, जो कंपनी की बंद हो चुकी कार सैंट्रो की जगह ले सकती है। हाल ही में इस नई हैचबैक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। चर्चाएं हैं कि इसे फरवरी में आयोजित होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में पेश किया जाएगा, भारत में इसकी लांचिंग 2018 के मध्य में हो सकती है।

नई हैचबैक को टेल बॉय डिजायन दिया गया है। इससे इसके केबिन में ज्यादा स्पेस मिलेगा। इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में 800 सीसी और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है।

इसका मुकाबला रेनो क्विड, डैटसन रेडी-गो और मारुति ऑल्टो से होगा। इन सभी कारों में 800 सीसी और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प रखा गया है। इसकी कीमत 4 लाख रुपए से 5.50 लाख रुपए के बीच हो सकती है। कीमत के मोर्चे पर इसकी टक्कर मारुति वैगन-आर, सेलेरियो और टाटा टियागो से भी होगी।

यह भी पढ़ें :  GST के बाद मोदी सरकार की डायरेक्‍ट टैक्‍स को बदलने की तैयारी, नया कानून बनाने के लिए गठित किया टास्‍क फोर्स

यह भी पढ़ें :  EPFO ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, जीवन प्रमाण पत्र देने के नियमों में ढील दी

स्रोत : cardekho.com

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा