1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हुंडई, किया मोटर्स मिलकर करेंगे Ola में 30 करोड़ डॉलर का निवेश, ई-वाहनों का बेड़ा बनाने में होगा उपयोग

हुंडई, किया मोटर्स मिलकर करेंगे Ola में 30 करोड़ डॉलर का निवेश, ई-वाहनों का बेड़ा बनाने में होगा उपयोग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 19, 2019 05:29 pm IST,  Updated : Mar 19, 2019 05:29 pm IST

हुंडई ने मंगलवार को जानकारी दी कि यह निवेश संयुक्त तौर पर समूह की कंपनी हुंडई मोटर कंपनी और किआ मोटर्स कॉरपोरेशन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए ओला के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता किया गया है।

hyundai and ola- India TV Hindi
hyundai and ola Image Source : HYUNDAI AND OLA

नई दिल्ली। ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला में दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई मोटर समूह 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। यह निवेश कंपनी का ई-वाहन बेड़ा तैयार करने के लिए किया जाएगा। 

हुंडई ने मंगलवार को जानकारी दी कि यह निवेश संयुक्त तौर पर समूह की कंपनी हुंडई मोटर कंपनी और किआ मोटर्स कॉरपोरेशन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए ओला के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता किया गया है। 

इस समझौते के तहत तीनों कंपनियां वैश्विक बाजार के लिए ई-वाहन प्रणाली और टैक्सी सेवाएं विकसित करेंगी। एक संयुक्त बयान के अनुसार साझेदारी के तहत तीनों कंपनियां भारतीय बाजार के हिसाब से ई-वाहन और चार्जिंग की बुनियादी सुविधाओं को विकसित करेंगी। 

इस मौके पर हुंडई मोटर समूह के कार्यकारी वाइस-चेयरमैन इयुइसन चुंग ने कहा कि वैश्विक वाहन बाजार में नेतृत्व भूमिका निभाने के मामले में भारत हुंडई मोटर समूह की रणनीति के केंद्र में है। ओला के साथ हमारी साझेदारी स्मार्ट परिवहन समाधान उपलब्ध कराने के हमारे प्रयासों को आगे बढ़ाएगी।

ओला के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाविश अग्रवाल ने कहा कि इस साझेदारी से बाजार में नई पीढ़ी के परिवहन समाधान लाने में मदद मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा