1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. लैंड रोवर की बिक्री 4 लाख के पार, जैगुआर की सेल 23% बढ़ी

लैंड रोवर की बिक्री 4 लाख के पार, जैगुआर की सेल 23% बढ़ी

 Reported By: Manoj Kumar
 Published : Dec 07, 2017 02:57 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 02:57 pm IST

टाटा मोटर्स की जैगुआर और लैंड रोवर गाड़ियों की मांग में हुआ है इजाफा, महंगी होने के बावजूद इनकी बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी

JAGUAR AND LAND ROVER- India TV Hindi
JAGUAR AND LAND ROVER

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की लग्जरी और शानदार गाड़ियों लैंड रोवर और जैगुआर की बिक्री में इस साल जोरदार इजाफा देखने को मिला है। टाटा मोटर्स की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2017 के 11 महीने यानि जनवरी से नवंबर 2017 के दौरान लैंड रोवर की बिक्री का आंकड़ा 4 लाख के पार पहुंच गया है जबकि जैगुआर की सेल में इस दौरान 23 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से नवंबर के दौरान टाटा मोटर्स ने कुल 4,01,890 लैंड रोवर गाड़ियों की सेल की है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.6 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के मुताबिक बिते नवंबर में लैंड रोवर की बिक्री में 17 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, नवंबर में टाटा मोटर्स ने कुल 38,664 लैंड रोवर गाड़ियों की सेल की है।

जैगुआर की सेल की बात करें तो जनवरी से नवंबर के दौरान कंपनी ने कुल 1,63,522 गाड़ियों की सेल की है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 23.5 प्रतिशत ज्यादा है। नवंबर के दौरान जैगुआर की सेल में 6 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, नवंबर में कंपनी ने कुल 13,688 जैगुआर गाड़ियां बेची हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा