1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. जीप कंपास का 'बेडरॉक' वैरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत है 17.53 लाख रुपए

जीप कंपास का 'बेडरॉक' वैरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत है 17.53 लाख रुपए

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 19, 2018 01:05 pm IST,  Updated : Jun 19, 2018 01:05 pm IST

जीप कंपास का उत्पादन करने वाली कंपनी एफसीए इंडिया ने सोमवार को जीप कंपास 'बेडरॉक' को लांच किया। यह एक लिमिटेड एडिशन कार है जिसे बाजार में कंपास की एक साल से भी कम समय के भीतर 25,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा छूने के बाद लाया गया है।

Jeep Compass Bedrock Edition- India TV Hindi
Jeep Compass Bedrock Edition

मुंबई। जीप कंपास का उत्पादन करने वाली कंपनी एफसीए इंडिया ने सोमवार को जीप कंपास 'बेडरॉक' को लांच किया। यह एक लिमिटेड एडिशन कार है जिसे बाजार में कंपास की एक साल से भी कम समय के भीतर 25,000 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा छूने के बाद लाया गया है। बेडरॉक 'स्पोर्ट' ट्रिम में उपलब्ध होगी। बेडरॉक लिमिटेड एडिशन 4X2 साइज में 2.0-लीटर टर्बो डीजल और सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश की गई है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 17.53 लाख रुपए है और यह तीन रंगों, वोकल व्हाइट, मिनिमल ग्रे और एक्जॉटिका रेड में उपलब्ध होगी।

जीप कंपास को 31 जुलाई 2017 को लॉन्‍च किया गया था और तब से ही इस वाहन ने एसयूवी मार्केट प्लेस में प्रतिस्पर्धा को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

एफसीए इंडिया के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष केविन फ्लिन ने कहा कि जीप कंपास के साथ एफसीए इंडिया ने गुजरे 10 वर्षो के अपने सफर के दौरान पिछले 12 महीनों में सबसे ज्यादा बिक्री की है। इस दौरान हमने 25 हजार से ज्यादा एसयूवी की बिक्री की है। हमने उनके लिए इस मौके पर जीप कंपास लिमिटेड एडिशन बेडरॉक लांच की है।

जीप कंपास बेडरॉक के लिमिटेड एडिशन में आपको रिवर्स पार्किंग कैमरा, 16-इंच के चमकदार ब्लैक एलॉय व्हील, इनग्रेस के लिए साइड स्टेप, बेडरॉक ब्रैंड के सीट कवर, ब्लैक रूफ रेल्स, प्रीमियम फ्लोर मैट्स, बेडरॉक डिकेल्स और बेडरॉक का मोनोग्राम जैसे स्पेशल एलीमेंट्स मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा