1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. 50,000 रुपए देकर करवाइए जीप कंपास SUV की बुकिंग, अगस्‍त के पहले हफ्ते में हो सकती है लॉन्‍च

50,000 रुपए देकर करवाइए जीप कंपास SUV की बुकिंग, अगस्‍त के पहले हफ्ते में हो सकती है लॉन्‍च

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jun 20, 2017 02:43 pm IST,  Updated : Jun 20, 2017 02:43 pm IST

जीप ने अपनी पहली मेड-इन-इंडिया SUV कंपास की बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी बुकिंग वेबसाइट या FCA और जीप के नजदीकी शोरूम से 50,000 रुपए देकर कराई जा सकता है।

50,000 रुपए देकर करवाइए जीप कंपास SUV की बुकिंग, अगस्‍त के पहले हफ्ते में हो सकती है लॉन्‍च- India TV Hindi
50,000 रुपए देकर करवाइए जीप कंपास SUV की बुकिंग, अगस्‍त के पहले हफ्ते में हो सकती है लॉन्‍च

नई दिल्‍ली। जीप ने अपनी पहली मेड-इन-इंडिया SUV कंपास की बुकिंग शुरू कर दी है। इसे जीप इंडिया की वेबसाइट या फिर फिएट क्राइस्लर ऑटोमोबाइल्स (FCA) और जीप के नजदीकी शोरूम से 50,000 रुपए देकर बुक किया जा सकता है। कंपास को अगस्त महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरूआती कीमत करीब 18 लाख से 20 लाख रुपए से बीच होगी। SUV जीप कंपास का मुकाबला हुंडई Tuscon, होंडा सीआर-वी, फॉक्सवेगन Tiguan और स्कोडा कारॉक से होगा।

यह भी पढ़ें : Renault 22 जून को दिखाएगी नई डस्‍टर की पहली झलक, भारत में 2018 तक ले सकती है एंट्री

कंपास SUV को फिएट क्राइस्लर ऑटोमोबाइल्स (FCA) और जीप के सभी शोरूम पर डिसप्‍ले किया गया है। ग्राहकों तक कंपास की पहुंच बनाने के लिए FCA इसे 21 शहरों के 26 शॉपिंग मॉल में भी डिसप्‍ले कर रही है। कंपास SUV तीन वेरिएंट – स्पोर्ट, लॉन्गिट्यूड और लिमिटेड में आएगी। यह पांच कलर – मिनिमल ग्रे, एग्जॉटिक रेड, हाइड्रो ब्लू, वोकल व्हाइट और हिप होप ब्लैक में मिलेगी। इस में टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें : महिंद्रा पेश करेगा ज्‍यादा पावरफुल XUV 500, फेस्टिवल सीजन में हो सकती है लॉन्‍च

कंपास SUV में दो इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वर्जन में 1.4 लीटर टर्बो मल्टीएयर2 इंजन आएगा, जो 162 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। डीजल वैरिएंट में 2.0 लीटर का मल्टीजेट इंजन आएगा, जो 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा, यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

स्रोत : cardekho.com

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा