1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. JK Tyre: जे के टायर ने आंशिक तौर पर दोबारा शुरू किए अपने संयंत्र

JK Tyre: जे के टायर ने आंशिक तौर पर दोबारा शुरू किए अपने संयंत्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2020 02:45 pm IST,  Updated : May 08, 2020 02:47 pm IST

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने देशभर में अपने संयंत्रों का आंशिक परिचालन दोबारा शुरू कर दिया है।

JK Tyre resumes partial operations at manufacturing plants...- India TV Hindi
JK Tyre resumes partial operations at manufacturing plants across country Image Source : @TWITTER

नयी दिल्ली। जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने देशभर में अपने संयंत्रों का आंशिक परिचालन दोबारा शुरू कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप उसने संबंधित राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ली है। इसी के आधार पर कंपनी ने अपने संयंत्रों का आंशिक तौर पर दोबारा परिचालन शुरू किया है। कंपनी ने तमिलनाडु के चेन्नई, राजस्थान के कांकरोली संयंत्र के साथ-साथ उत्तराखंड में अनुषंगी कंपनी कैवेंडिश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लकसर संयंत्र में चरणबद्ध तरीके से कामकाज शुरू कर दिया है।

JK Tyre Plant
Image Source : @TWITTERJK Tyre Plant

कंपनी के मैसूरु स्थित वैश्विक शोध एवं विकास केंद्र ने भी फिर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कंपनी के भारत और मेक्सिको में स्थित अन्य कारखाने जल्द ही खोल लिए जाएंगे। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रघुपति सिंघानिया ने कोविड-19 संकट को देश के लिए मुश्किल घड़ी बताया। हालांकि उन्हें भरोसा है कि छोटे और अहम कदम उठाकर हम फिर संतुलित हो जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा