1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. कावासाकी ने भारत में लॉन्‍च किया Z800 का लिमिटेड एडिशन, कीमत है 7.5 लाख रुपए

कावासाकी ने भारत में लॉन्‍च किया Z800 का लिमिटेड एडिशन, कीमत है 7.5 लाख रुपए

 Published : Oct 15, 2016 04:47 pm IST,  Updated : Oct 17, 2016 12:53 pm IST

जापान की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी कावासाकी मोटर्स ने भारत में Z800 बाइक का लिमिटेड एडिशन पेश किया है। इसकी कीमत 7.5 लाख रुपए रखी गई है।

कावासाकी ने भारत में लॉन्‍च किया Z800 का लिमिटेड एडिशन, कीमत है 7.5 लाख रुपए- India TV Hindi
कावासाकी ने भारत में लॉन्‍च किया Z800 का लिमिटेड एडिशन, कीमत है 7.5 लाख रुपए

नई दिल्‍ली। जापान की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी कावासाकी मोटर्स ने भारत में Z800 बाइक का लिमिटेड एडिशन पेश किया है। इसकी खास बात यह है कि कंपनी देश में इस एडिशन की केवल 10 मोटरसाइकिल ही बेचेगी। इसकी कीमत 7.5 लाख (एक्‍स-शोरूम दिल्‍ली) रुपए है।

कावासाकी जेड800 लिमिटेड एडिशन में कॉस्मेटिक चेंजेज और नई पेंट स्कीम देने के बावजूद भी कंपनी ने इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी यह पहले से उपलब्ध मॉडल की कीमत पर ही मिलेगी।

  • नए फीचर्स और पेंट स्कीम वाली Kawasaki Z800 Limited Edition को इसके नॉर्मल वर्जन से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है।
  • यह बाइक अपनी डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंश की वजह से युवाओं को काफी आकर्षित करने वाली है।
  • पहले वाली कीमत में ही यह स्पेशल एडिशन मिलना भी एक और आकर्षण का कारण है।
  • कावासाकी जेड800 लिमिटेड एडिशन में 806सीसी का लिक्विड कूल्ड 4-स्ट्रोक इन-लाइन फोर-सिलिंडर इंजन लगा है।
  • यह इंजन 10,200 आरपीएम पर 111बीएचपी का पावर और 8000 आरपीएम पर 83 एनएम का टार्क जनरेट करता है।
  • इस बाइक में 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स सिस्टम दिया गया है।
  • यह बाइक ट्रम्फ स्ट्रीट ट्रिपल, बेनेल्ली टीएनटी 600आई, होंडा सीबीआर650एफ और डुकाटी मोनस्टर 821 को तगड़ी टक्कर देने वाली है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा