नई दिल्ली। महिंद्रा की मराजो मारुति सुजुकी की अर्टिगा को टक्कर देने आ रही है। महिंद्रा ने अपनी नई एमपीवी मराजो के डैशबोर्ड से जुड़ी जानकारी साझा की है। इस में ड्यूल-टोन ब्लैक और बीज कलर कंबिनेशन के साथ कंट्रास्ट सिल्वर हाइलाइटर दिए गए हैं। प्रीमियम कार वाला अहसास लाने के लिए इस में स्टेरी ग्राफिक्स का इस्तेमाल हुआ है। भारत में मौजूद अधिकांश कारों की तरह ही मराजो में भी सेंट्रर कंसोल को ड्राइवर के पास रखा गया है। हालांकि, यह ड्राइवर की तरफ झुका हुआ नहीं है। इंफोटेंमेंट स्क्रीन को एसी वेंट के नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है।
Related Stories
तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस में 7.0 इंच की यूनिट दी जा सकती है। महिंद्रा की एक्सयूवी 500 में भी 7.0 इंच यूनिट दी गई है। मराजो में स्क्रीन के दोनों ओर कैपेसिटिव टच बटन मिलेंगे, जबकि एक्सयूवी 500 में फिजिकल बटन दिए गए हैं।
कंपनी द्वारा जारी तस्वीरों में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के आइकन भी दिखाई देते हैं। मराजो महिंद्रा की पहली पेशकश होगी जिस में एपल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलेगी। महिंद्रा की एक्सयूवी 500 तक में इसका अभाव है।
महिंद्रा मराजो का इंफोटेंमेंट सिस्टम, कंपनी के ब्लू सेंस एप को सपोर्ट करेगा या नहीं, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। महिंद्रा मराजो के स्टीयरिंग व्हील का लेआउट केयूवी-100 और टीयूवी300 से प्रेरित है। इसके नीचे वाले हिस्से में भी ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है।
महिंद्रा मराजो 7-सीटर और 8-सीटर लेआउट में आएगी। इसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 9.99 लाख रुपए से 14.99 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला सेकेंड जेनरेशन मारुति अर्टिगा से होगा।
स्रोत : cardekho.com